फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

49 साल में कितनी बदल गईं हेमा मालिनी, तस्वीरों में देखिए 'ड्रीम गर्ल' से भाजपा सांसद तक का सफर

Wed, 16 Oct 2019 11:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 16 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Then and Now Hema Malini birthday special 49 years transformation in looks
Hema Malini - फोटो : file photo

Then and Now कॉलम में हम बात करेंगे भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) की। हेमा मालिनी ने सिनेमाजगत में 49 साल तक राज किया। 1968 में आई 'सपनों का सौदागर' फिल्म से हेमा को पहचान मिली। इसके बाद 'नसीब', 'शोले', 'चरस', 'आजाद' और 'नया जमाना' जैसी कई फिल्मों में हेमा मालिनी ने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म इंडस्ट्री में हेमा मालिनी को ना केवल उनके अभियन के लिए सराहा गया बल्कि उनकी खूबसूरती ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था। हेमा मालिनी का 16 अक्टूबर को जन्मदिन है। तस्वीरों में देखिए 49 साल में कितनी बदल गई हैं हेमा मालिनी। 

Then and Now Hema Malini birthday special 49 years transformation in looks
hema malini - फोटो : file photo

हेमा मालिनी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। कई दशक तक सिनेमा पर राज करने वाली हेमा को डांस की कई विधाओं में महारत हासिल है।

Then and Now Hema Malini birthday special 49 years transformation in looks
hema malini - फोटो : file photo

हेमा जब पांच साल की थी उनकी मां ने तभी उनके पैरों में घुंघरूं बांध दिए थे। हेमा ने यह किस्सा एक इंटरव्यू में खुद साझा किया था।  हेमा ने कहा था - 'उस समय उनका मन अपनी सहेलियों के साथ खेलने का करता था, लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वह डांस करें। बाद में जब वह थोड़ी बड़ी हो गई तो उनकी दिलचस्पी खुद-ब-खुद डांस की तरफ बढ़ने लगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Then and Now Hema Malini birthday special 49 years transformation in looks
hema malini - फोटो : file photo

मशहूर अभिनेत्री हेमा के बारे में आप यह बात शायद ही जानते होंगे कि जब वह 14 साल की थीं तो उन्हें एक फिल्म में उनके फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। हेमा मालिनी ने यह बात एक न्यूज चैनल के निजी कार्यक्रम में कही थी। उन्होंने बताया था कि जब वह 14 साल की थीं तो एक फिल्म के लिए उनका नाम आया, लेकिन फिल्म में उनके किरदार को लेकर जब उनकी डायरेक्टर से मीटिंग हुई तो फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
Then and Now Hema Malini birthday special 49 years transformation in looks
लोगों को संबोधित करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

हेमा मालिनी ने बताया था कि डायरेक्टर उस रोल के लिए मोटी हीरोइन चाहता था और उस समय वह काफी पतली हुआ करती थीं। हेमा मालिनी की इन तस्वीरों में समय के साथ उनके लुक्स में बदलाव साफ देख सकते हैं। हेमा मालिनी आखिरी बार 'एक थी रानी ऐसी भी' फिल्म में नजर आई थीं। जो कि साल 2017 में रिलीज हुई थी। हेमा मालिनी राजनीति में भी सक्रिय हैं। भाजपा के टिकट पर मथुरा की सीट से हेमा मालिनी दूसरी बार सांसद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed