{"_id":"6739cc0c2d465c4dd0079863","slug":"there-is-a-lot-of-unity-in-south-cinema-akshay-kumar-and-ajay-devgan-said-this-about-cinema-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: साउथ सिनेमा में है बहुत 'एकता', अक्षय कुमार और अजय देवगन ने इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: साउथ सिनेमा में है बहुत 'एकता', अक्षय कुमार और अजय देवगन ने इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Nov 2024 04:28 PM IST
सार
अभिनेता अजय देवगन और अक्षय कुमार ने बॉलीवुड सिनेमा में सितारों के बीच एकता और साथ मिलकर काम करने को लेकर कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन-अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अजय देवगन और अक्षय कुमार ने बॉलीवुड सिनेमा को लेकर कुछ बातें कही हैं। एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में अक्षय कुमार और अजय देवगन ने साउथ सिनेमा और बॉलीवुड को लेकर कुछ बातें कही हैं। दोनों अभिनेताओं का मानना है कि इंडस्ट्री में एकता की कमी है।
2 of 4
अक्षय कुमार और अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn, akshaykumar
साउथ सिनेमा को लेकर बोले अभिनेता
अजय देवगन ने कहा, मैं मानता हूं कि हमारे पास एकता नहीं हूं। इस बात को अक्षय कुमार ने भी माना। उन्होंने कहा, मैं इस बात की सराहना करता हूं कि किस तरह से एक साथ मिलकर काम करते हैं। दोनों इस दौरान साउथ सिनेमा के काम को लेकर बात कर रहे थे।
अजय देवगन ने फिल्मों को लेकर कही ये बात
अजय देवगन ने कहा, मैं सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार हम आज भी साथ में रहते हैं। अगर मेरी और अक्षय की फिल्म एक ही दिन रिलीज होती है। हम एक दूसरे की फिल्मों को प्रमोट करते हैं। उन्होंने कहा कि सन ऑफ सरदार टाइटल अक्षय का था। हालांकि, बाद में उन्होंने वो टाइटल मुझे प्रयोग करने दी है।
बॉलीवुड सिनेमा को लेकर बोले अक्षय कुमार
जब अभिनेता से फिल्म इंडस्ट्री में एकता के बारे में पूछा जाए। हिंदी सिनेमा में दो अभिनेता और दो अभिनेत्रियों को लेकर फिल्में क्यों नहीं बनती। अक्षय कुमार ने कहा, अजय और मैंने साथ में की फिल्में की हैं। मैंने सुनील शेट्टी के साथ भी काम किया है। अब ऐसा नहीं होता, ये बहुत ही दुखद है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए काम करने वाले हैं। अक्षय कुमार इन दिनों 'स्काईफोर्स', 'शंकरा' और 'जॉली एलएलबी 3' और 'हाउसफुल 5' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।