फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ना उम्र की सीमा हो: विक्की से पांच साल बड़ी हैं कटरीना, इन अभिनेत्रियों ने भी छोटी उम्र के दूल्हे से रचाई शादी

Tue, 07 Dec 2021 04:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 07 Dec 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
There is no age limit: Katrina Kaif is going to be the bride of Vicky Kaushal younger than herself these actresses also got married to a younger groom
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों की धूमधाम देखने को मिल रही है। एक ओर जहां कई सेलिब्रिटी कपल्स शादी के बंधन में बन चुके हैं, तो वहीं कुछ जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। इसी क्रम में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल भी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह कपल 9 दिसंबर को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक- दूसरे के साथ शादी करेगा। कटरीना और विक्की ने अपनी इस रॉयल वेडिंग के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं। साथ ही शादी की सिक्रेसी को लेकर भी कई तरह के नियम और प्रतिबंध लगाए गए हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स की यह जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि सभी के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि किसी फिल्म में साथ काम किए बिना ही विक्की और कटरीना एक दूसरे के इतने करीब कैसे आए। खैर यह तो किस्मत की बात है किसका दिल किस पर आता है। लेकिन चर्चा का विषय यह भी है कि विक्की, कटरीना से उम्र में छोटे हैं। दोनों की उम्र में 5 साल का अंतर है। हालांकि, कटरीना इंडस्ट्री की पहली अभिनेत्री नहीं है, जो अपने से कम उम्र के दूल्हे की दुल्हन बन रही हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो बनी अपने से छोटी उम्र के दूल्हे की दुल्हनिया-

There is no age limit: Katrina Kaif is going to be the bride of Vicky Kaushal younger than herself these actresses also got married to a younger groom
सुनील दत्त और नर्गिस - फोटो : सोशल मीडिया

नर्गिस- सुनील दत्त 

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नर्गिस ने खुद से एक साल छोटे सुपरस्टार सुनील दत्त से शादी की थी। साल 1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर लगी आग के दौरान जब सुनील ने नर्गिस को बचाया था, तभी से इनके प्यार शुरुआत हुई थी।

There is no age limit: Katrina Kaif is going to be the bride of Vicky Kaushal younger than herself these actresses also got married to a younger groom
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

 प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस 

पॉपुपर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, इस आइडल कपल की उम्र में करीब 10 साल का फासला है। यहीं वजह से ही इन दोनों का रिश्ता शुरू से ही ट्रोल किया जाता रहा है। लेकिन प्रियंका और निक दोनों ही अपने रिश्ते को बखूबी निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
There is no age limit: Katrina Kaif is going to be the bride of Vicky Kaushal younger than herself these actresses also got married to a younger groom
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता सिंह- सैफ अली खान

अपने जमाने की जानी- मानी एक्ट्रेस अमृता सिंह ने भी खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी। हांलाकि, दोनों ही लंबे समय तक साथ रहने के बाद एक- दूसरे से अलग हो गए। 

विज्ञापन
There is no age limit: Katrina Kaif is going to be the bride of Vicky Kaushal younger than herself these actresses also got married to a younger groom
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram

 ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी।  लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं। हालांकि उम्र के इस फासले के बाद भी दोनों काफी समझदारी से इस रिश्ते को चला रहे हैं। इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed