{"_id":"5a13d4014f1c1b69678bcf76","slug":"there-is-the-main-reason-behind-deepika-going-in-bigg-boss-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म प्रमोशन नहीं, बल्कि 'पद्मावती' के बिग बॉस के घर जाने की ये थी असल वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म प्रमोशन नहीं, बल्कि 'पद्मावती' के बिग बॉस के घर जाने की ये थी असल वजह
Tue, 21 Nov 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियल्टी शो बिग बॉस-11 के वीकेंड के वार में फिल्म 'पद्मावती' की प्रमोशन करने पहुंची दीपिका के घर में जाने की कुछ और ही वजह सामने आ रही है। बता दें कि दीपिका फिल्म की प्रमोशन करने नहीं, बल्कि सलमान से इस बात की गुहार लगाने गईं थी...
2 of 6
Deepika Padukone
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हो रहे जोरदार प्रदर्शन के बीच फिल्म में पद्मावती का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण बिग बॉस के घर पहुंची। सबको यही लग रहा था कि पद्मावती फिल्म की प्रमोशन के लिए आईं हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो इसके पीछे की असल वजह है ये है कि सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच कुछ बाते चली थीं।
3 of 6
Sanjay and Salman
आपको बता दें कि संजय ने सलमान खान से ये गुहार लगाई कि वे बिग बॉस के प्लेटफॉर्म से फिल्म की सच्चाई के बारे में बताए जिससे कि प्रदर्शनकारियों तक ये बात पहुंचे और वे विरोध करने से पीछे हट जाए। संजय ने सलमान को पहले पूरे विवाद के बारें में बताया और फिर उनसे नेशनल टेलीविजन पर फिल्म के लिए क्लेरीफिकेशन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पद्मावती
- फोटो : amar ujala
संजय ने आगे बताया कि फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है जिससे ये साबित हो कि पद्मावती के चरित्र से खिलवाड़ किया गया है। यहां तक कि फिल्म में रणवीर और दीपिका के बीच कोई इंटीमेट सीन भी नहीं फिल्माया गया है। संजय ने सलमान को ये भी बताया कि ये सब जानने के बाद भी करणी सेना के लोग बिल्कुल भी मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Sanjay Leela bhansali
संजय ने सलमान को ये बात भी बताई कि दीपिका और फिल्ममेकर का सिरकलम करने वालों को ईनाम में बड़ी राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं फिल्म के मैनेजर की नाक काटने की भी धमकी दी गई है। हालांकि संजय के कहने पर सलमान ने अपने शो में पद्मावती को लेकर काफी बात साफ की लेकिन उनकी सफाई का कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।