हिंदी सिनेमा में शुरू से लेकर आज तक काफी बदलाव आ चुके हैं। बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में हमने देख ली हैं। फिर चाहे वो क्राइम बेस्ड फिल्म हो या फिर रोमांटिक ड्रामा। सिर्फ यही नहीं सिनेमा की दुनिया में एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी फिल्मों का भी दर्शकों ने काफी लुत्फ उठाया है। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा में एक खास बात और भी है और वो है यहां पर ऐतिहासिक और सच्ची घटनाओं पर बनीं फिल्में। आज हम ऐसे ही कुछ फिल्मों की बात करने जा रहे हैं, जो असल घटनाओं पर आधारित है और उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। अगर आपने अब तक ये फिल्में नहीं देखी हैं, तो अब देख डालिए।
10 फिल्में: सच्ची घटनाओं पर बनी हैं ये जबरदस्त फिल्में, आखिरी वाली नहीं देखी तो तुरंत देखिए
बैंडिट क्वीन (1994)
जब बात सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों की हो रही होगी तो सबसे पहला नाम फिल्म 'बैंडिट क्वीन' का आयेगा। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और ये फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। वो फूलन देवी जो सामाजिक उत्पीड़न से दुखी होकर डकैत बन जाती है।
शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)
मुंबई में वैसे तो कई घटनाएं हुई हैं लेकिन उनमें से एक साल 1991 में मुंबई पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच हुए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स शूटआउट की घटना भी है। इसी सच्ची घटना को दिखाती इस फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया थे। तो वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और विवेक ओबेराय मुख्य भूमिकाओं में थे।
ब्लैक फ्राइडे (2007)
मुंबई में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स शूटआउट के दो साल बाद 1993 में बम धमाके किए गये। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था लेकिन यह फिल्म विवादों में रहने के चलते तीन साल बाद रिलीज हुई थी। बता दें कि, फिल्म एस. हुसैन जैदी की किताब पर आधारित थी। फिल्म में मुंबई में हुए बम धमाकों को विस्तार से दिखाया गया था।
नो वन किल्ड जेसिका (2011)
जेसिका लाल हत्याकांड की आवाज देशभर में गूंजी थी। यह घटना साल 1999 की है। इस घटना पर आधारित फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में रानी मुखर्जी और विद्या बालन मुख्य किरदार में थे। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।