{"_id":"5c6be3a6bdec2226154d1b22","slug":"these-5-bollywood-movies-will-not-be-released-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 5 बॉलीवुड फिल्में देखने को तरस जाएगा पाकिस्तान, अमिताभ बच्चन भी ले सकते हैं 'बदला'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये 5 बॉलीवुड फिल्में देखने को तरस जाएगा पाकिस्तान, अमिताभ बच्चन भी ले सकते हैं 'बदला'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 19 Feb 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैलेंटाइन डे वाले दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले से देश में चारों ओर रोष ही रोष पैदा हो रहा है।आमजन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त कर शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद की बात कर रहे हैं। इधर बॉलीवुड इंडस्ट्री इस कायरतापूर्ण हमले से इतनी गुस्सा गई है कि उसने पाकिस्तान में अपनी फिल्म रिलीज करने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं, पाक कलाकारों की फिल्मों में से भूमिका भी हटाई दी गई है। आइए जानते हैं हालिया उन 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी...
2 of 6
total dhamaal
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल की। फिल्म आने वाले शुक्रवार (22 फरवरी) को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरशद वारसी जैसे बड़े किरदार नजर आने वाले हैं। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि पुलवामा हमले के चलते फिल्ममेकर ने फैसला लिया है कि वह फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे।
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इस आतंकी हमले से बेहद आहत हुए हैं और उन्होंने शहीद के परिजनों की मदद करना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि इस ईद (जून 2019) उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' रिलीज होने जा रही है। सलमान ने फैसला लिया है कि वह अपनी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे। पाकिस्तान के इस कायराना हमले पर सलमान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kesari
लिस्ट में तीसरा बड़ा नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की। बता दें कि अक्षय कुमार कई देशभक्ति फिल्में कर चुके हैं और उन्होंने भारत के वीर एक ऑनलाइन पहल की हुई है जिसमें शहीदों की विधवाओं और परिजनों को आर्थिक मदद दी जाती हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी अगले महीने मार्च में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में अक्षय ने इस हमले पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है और ऐसे में फिल्म केसरी को पाकिस्तान में रिलीज करने से पैर पीछे खींचे जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
badla
वहीं, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पुलवामा हमले की अपने ट्विटर अकाउंट पर कड़ी निंदा कर इसे कारयतापूर्ण कृत्य बताया है। बिग बी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बदला' में नजर आने वाले हैं,। फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन पाकिस्तानी इस फिल्म को देखने को भी तरस सकते हैं। क्योंकि जिस तरह का माहौल देश में आतंकियों ने पैदा किया है उससे हरेक इसका जिम्मेदार पाक को ही ठहरा रहा है। हो सकता है कि इस माहौल में हालिया कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।