{"_id":"5c36f873bdec227305511afa","slug":"these-5-celebrity-celebrities-in-bollywood-have-also-been-victim-of-sexual-abuse-in-childhood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल्कि ही नहीं, बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रेटी भी बचपन में हो चुके हैं यौन शोषण का शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल्कि ही नहीं, बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रेटी भी बचपन में हो चुके हैं यौन शोषण का शिकार
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवड की दुनिया में लोगों को सिर्फ चकाचौंध ही नजर आती है, लेकिन इस दुनिया में काम कर रहे लोगों की जिंदगी का एक पहलु ऐसा भी है जो हमें अंधेरे से रूबरू कराता है। बता दें ब़ॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में देकर समाज को जागरूक करने वाले लोगों ने बेशक बहुत शोहरत बटोरी हो, लेकिन उनको अपनी जिंदगी में एक समय पर ऐसी दर्द और झंझोड़ देने वली चीजों से गुजरना पड़ा है। कई ऐसे बड़े सितारे हैं, जिन्हें अपने बचपन में ये दर्द झेलना पड़ा। बचपन में मिले इस दर्द से उभरकर ही ये सितारे बुलंदियों पर पहुंचे में कामयाब रहे...
Trending Videos
kalki koechlin
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह बनाई है। कल्कि ने अपने करियर की शुरूआत साल 2009 में आई फिल्म देव डी से की थी। इस फिल्म में कल्कि की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा ...कल्कि को एक के बाद एक नए प्रोजैक्ट्स मिलने लगे थे, लेकिन उनके जीवन से जुड़ी एक और सच्चाई थी। कल्कि ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जब काफी छोटी थीं तो उनका यौन शोषण हुआ। उन्होंने इसे जीवन का एक बुरा अनुभव बताया। कल्कि ने इस बुरे तजुर्बे से निकलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
somy ali
सोमी अली की पहचान बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी की जाती है। पाकिस्तान की सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज पांच साल की उम्र में वह यौन शौषण का शिकार हुईं थी। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा का भी शिकार हुईं।
anurag kashyap
बॉलीवुड को गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में देने वाले जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप भी यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। बता दें अनुराग कश्यप को कई सालों तक लागातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। अनुराग ने बताया कि उस बुरे सपने से उनका निकालना मुश्किल था, लेकिन वह उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए
विज्ञापन
सोफिया हयात
बात करें मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात की तो वह आए दिए अपने बोल्ड हरकतों को लेकर चर्चा में बनी रहती है, कुछ समय पहले सोफिया ने एक नन का रुप भी अख्तियार किया था। सोफिया हयात मॉडल और अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। ब्रिटिश में जन्मी सोफिया ने भी अपने बारे में यह खुलासा किया था। कि उनके चाचा ने दस साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया था। उन्हें इस दर्द से निकलने में काफी समय लगा था।

कमेंट
कमेंट X