फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: हिट अभिनेत्री होने के बाद भी प्रियंका ने दीं कई प्लॉप फिल्में, हॉलीवुड में जाकर रह गईं साइड एक्ट्रेस!

Sat, 28 May 2022 05:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 May 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
These 5 Movies of Priyanka Chopra Prove Her Statements Know Details in Hindi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने लीड अभिनेत्री से लेकर विलेन तक का रोल बखूबी निभाया है। जल्द ही वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी। इसे लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं। हाल ही में अपने हिट करियर का मंत्र साझा करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैंने कई ऐसे किरदार अदा किए हैं, जिनमें महिलाएं मुख्य होती हैं। कई ऐसी फिल्में की हैं, जो पूरी तरह मेरे कंधों पर रहीं।'


प्रियंका की यह बात कितनी सच है, यह जानने के लिए आज हम इस रिपोर्ट में प्रियंका की उन फिल्मों का कलेक्शन बताने जा रहे हैं, जो पूरी तरह प्रियंका के कंधों पर थीं और वह बॉक्स-ऑफिस पर कितनी चलीं। पढ़िए...

These 5 Movies of Priyanka Chopra Prove Her Statements Know Details in Hindi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका के कंधों पर थीं ये फिल्में, कितनी चलीं?
2004 में आई प्रियंका की फिल्म 'असंभव' भी बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल थे। इस फिल्म ने कुल 3.13 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि यह करीब तेरह करोड़ रुपये की लागत से बनी थी। वर्ष 2010 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' प्रियंका के कंधों पर थी, लेकिन चल नहीं पाई। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म 32 करोड़ कमा कमा पाई और फ्लॉप रही। वर्ष 2008 में आई पीसी की फिल्म 'लव स्टोरी 2050' पूरी तरह उनके कंधों पर कही जा सकती है, क्योंकि इसमें कोई ए लिस्टर एक्टर नहीं है। मगर यह फिल्म फ्लॉप हुई। 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म कुल 11.1 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाई। इसी तरह वर्ष 2009 में आई फिल्म 'व्हाट्स योर राशि?' में भी कोई ए लिस्टर एक्टर नहीं था। 32 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म फ्लॉप रही थी और 10.13 करोड़ रुपए ही कमा पाई। वहीं, प्रियंका की साल 2014 में आई फिल्म 'मैरी कॉम' बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही। भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन पर आधारित इस बायोपिक के लिए प्रियंका ने जी-जान लगा दी था। प्रियंका ने मैरी कॉम का किरदार काफी मजबूती से निभाया। कहा जा सकता है कि यह फिल्म उन्हीं के कंधों पर रही। फिल्म ने कमाई भी अच्छी की। करीब 38 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 56.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

These 5 Movies of Priyanka Chopra Prove Her Statements Know Details in Hindi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बजट कमाई हिट/फ्लॉप
असंभव 13 करोड़ रुपये 3.13 करोड़ रुपये फ्लॉप
जय गंगाजल 33 करोड़ रुपये 32.63 करोड़ रुपये फ्लॉप
'लव स्टोरी 2050' 60 करोड़ रुपये 11.1 करोड़ रुपये फ्लॉप
'व्हाट्स योर राशि?' 32 करोड़ रुपये 10.13 करोड़ रुपये फ्लॉप
'मैरी कॉम' 38 करोड़ रुपये 56.5 करोड़ रुपये हिट

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 Movies of Priyanka Chopra Prove Her Statements Know Details in Hindi
रणबीर कपूर-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्में चलीं, लेकिन सिर्फ प्रियंका के कंधों पर नहीं
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने लिए अलग मुकाम बनाया है, इसमें कोई दोराय नहीं। कई फिल्मों में उन्होंने शानदार एक्टिंग की है। वह चली भी हैं। मगर सिर्फ प्रियंका की वजह से चली हैं, यह नहीं कहा जा सकता है। उनकी कई हिट फिल्में ऐसी हैं, जिनमें उन्हीं के समकक्ष कोई अभिनेत्री रही है या ए लिस्टर अभिनेता। वर्ष 2012  में आई फिल्म 'बर्फी' में प्रियंका ने दमदार एक्टिंग की। फिल्म हिट रही। लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि यह फिल्म पूरी तरह से प्रियंका के कंधों पर थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार भी काफी अहम था और एक्टिंग भी। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुल 112.15 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी। वर्ष 2008 में फिल्म 'फैशन' में प्रियंका ने मेघना माथुर नाम की मॉडल का किरदार अदा किया, जो एक छोटे शहर से आती है। 18 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कुल 26.46 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही थी। मगर इस फिल्म में कंगना रणौत की एक्टिंग भी दमदार रही। वर्ष 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 184.2 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग भी दमदार थी। इसी तरह फिल्म 'दिल धड़कने दो', 'गुंडे', 'कृष 3' (ब्लॉकब्सटर), 'अग्निपथ', 'मुझसे शादी करोगी' फिल्में भी चलीं, लेकिन यह कहना गलत होगा कि ये प्रियंका के कंधों पर रहीं।

विज्ञापन
These 5 Movies of Priyanka Chopra Prove Her Statements Know Details in Hindi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड में सिक्का जमाया
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग की है और कर रही हैं। उनकी 'द वाइट टाइगर', 'अ किड लाइक जेक', 'बेवॉच', 'क्वांटिको', और 'इजंट इज रोमांटिक' चर्चित हॉलीवुड फिल्में हैं। मगर, कोई भी फिल्म अकेले प्रियंका के दम पर ही रही है, ऐसा नहीं कहा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed