फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धारा 370 हटने से पहले 8 बॉलीवुड फिल्में बैन कर चुका पाकिस्तान, कभी पीरियड्स तो कभी बोल्ड सीन बना वजह

Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
these 7 Bollywood Films Ban In Pakistan before Prime Minister Imran Khan Assistant statement
Films ban in Pakistan - फोटो : twitter
भारत के अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी खंडों को खत्म करने के फैसले से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को कम कर दिया।अब एक कदम आगे बढ़ते हुए उसने भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सहयोगी डॉ फिरदौर आशिक एवान ने कहा कि अब पाकिस्तान में बॉलीवुड की फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी। खास बात ये है कि ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों अपने देश में दिखाने से मना किया है। इससे पहले भी वह ऐसे फैसले लेता रहा है। आपको बताते हैं अब तक पाकिस्तान ने कौन-कौन की फिल्मों अपने यहां दिखाने के मना किया है। 
these 7 Bollywood Films Ban In Pakistan before Prime Minister Imran Khan Assistant statement
padman - फोटो : file photo
पैडमैन
पैडमैन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। अक्षय कुमार की इस फिल्म में महिलाओं को पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं को दर्शाया गया है। इसी वजह से पाकिस्तान में फिल्म को बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान की सेंसर बोर्ड ने तर्क दिया था - 'यह फिल्म उनकी सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है। हालांकि बोर्ड के इस फैसले का कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने विरोध किया था। यहां तक कि खुद अक्षय कुमार ने पाक सेंसर बोर्ड से विनम्र अपील की थी।
these 7 Bollywood Films Ban In Pakistan before Prime Minister Imran Khan Assistant statement
RACE 3 - फोटो : file photo
रेस 3
पाकिस्तान में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को भी बैन कर दिया गया था। रेस 3 फिल्म ईद पर रिलीज हुई थी। ऐसे में ईद पर रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों के पाकिस्तान में रिलीज होने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का मानना है कि अपने यहां बनने वाली फिल्मों को प्रमोट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
these 7 Bollywood Films Ban In Pakistan before Prime Minister Imran Khan Assistant statement
raazi - फोटो : file photo
राजी
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 194.06 करोड़ का शानदार कमाई की थी। भारत में शानदार कमाई करने के बाद पाकिस्तान में फिल्म को बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में विवादित कंटेट है और इसमें पाकिस्तान की नेगेटिव छवि दिखाई गई है। इसी वजह से आलिया भट्ट की राजी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
these 7 Bollywood Films Ban In Pakistan before Prime Minister Imran Khan Assistant statement
mulk - फोटो : file photo
मुल्क
पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'मुल्क' पर बैन लगा दिया था। मुल्क फिल्म पर बैन के बाद प्रोड्यूसर दीपक मुकुत ने उस वक्त कहा था - 'हम पाकिस्तान के फेडरल सेंसर बोर्ड के इस फैसले से काफी निराश हैं। हमारी फिल्म लोगों के बीच पक्षपात की कहानी बयां करती है। मैं पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड से अपील करता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। उनको एहसास होगा कि पूरी दुनिया में मानव सभ्यता के लिए पक्षपात से बचना चाहिए।' 'मुल्क' में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। इस फिल्म ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed