बॉलीवुड में हर एक्टर की इच्छा बड़ा सितारा बनने की होती है। हालांकि, ऐसा मुकाम बहुत कम लोगों को हासिल हो पाता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआत बतौर एक्टर की थी, लेकिन इस क्षेत्र में सफलता न मिलने के बाद उन्होंने अपने करियर की दिशा दूसरी ओर मोड़ दी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक्टिंग में कमाल न दिखा पाने के बाद निर्देशक बन गए।
Bollywood: एक्टिंग में फेल होने पर निर्देशक बन गए ये सितारे, चौंका देगा लिस्ट का आखिरी नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा भट्ट बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी वह एक्टिंग की दुनिया में खास मुकाम नहीं हासिल कर सकीं। फिल्में फ्लॉप होने पर पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट की तरह निर्देशक बनना ही ठीक समझा। अब तक वह कई फिल्मों का निर्देशन कर चुकी है। पाप, जिस्म, जिस्म 2 उनके निर्देशन में ही बनाई गई थीं।
अतुल अग्निहोत्री 90 के दशक के अभिनेता हैं। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक्टिंग में सफलता न मिलने के बाद वह निर्माता और निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में सक्रिय हो गए। बता दें कि अतुल ने सलमान खान की बहन अलवीरा से शादी की है। अपनी कई फिल्मों में वह सलमान को साइन कर चुके हैं। हालांकि, बतौर निर्देशक भी वह अपनी पहचान अब तक नहीं बना सके हैं।
90 के दशक में जगल हंसराज चॉकलेट बॉय के रूप में सामने आए थे। फिल्म पापा कहते हैं में उन्हें काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का गाना घर से निकलते ही काफी मशहूर हुआ था, लेकिन इस फिल्म के बाद सोलो एक्टर के रूप में वह एक भी हिट फिल्म देने में नाकाम रहे। बाद में, उन्होंने निर्देशक के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत की और प्यार इम्पासिबल नाम की फिल्म बनाई।
सुभाष घई बॉलीवुड सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं। अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बना चुके हैं। उन्हें अभिनय करना काफी पसंद है। यही वजह है कि अक्सर अपनी फिल्मों में वह कहीं न कहीं दिख ही जाते हैं। शुरुआती दिनों में फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद उन्होंने निर्देशक बनने में ही खुद की भलाई समझी। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाईं।
Siddharth Roy Kapoor: जवान-पठान की 1000 करोड़ की कमाई पर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात