फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: रियल लाइफ पेरेंट्स संग स्क्रीन शेयर कर चुके हैं ये कलाकार, एक ने तो बतौर बाल कलाकार की थी शुरुआत

Fri, 01 Oct 2021 10:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
These actors have shared the screen with real life parents one started his bollywood career as a child artist
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल बॉलीवुड की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। लोगों को इन फिल्मों की कहानी के साथ ही इसमें नजर आने वाले किरदार भी खासा पसंद आते हैं। इन फिल्मों में कई सितारे अलग-अलग रिश्ते निभाते दिखाई देते हैं। बॉलीवुड के सितारों ने कभी ना कभी पर्दे पर भाई- बहन, माता- पिता जैसे कई किरदार निभाए होंगे। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं जिन्हें माता या पिता के किरदार में काफी पंसद किया जाता है। 

हालांकि, रील लाइफ के विपरीत रियल में भी कई ऐसी माता-पिता और बच्चों की जोड़ियां हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है। ऐसे में अगर असल जिंदगी की यह जोड़ी फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आए तो फिल्म में चार चांद लग जाते हैं। बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी भी बनी हैं, जहां सितारों ने पर्दे पर अपने रियल लाइफ पेरेंट्स के साथ काम किया है। इस कलाकारों में आलिया भट्ट, सोनम कपूर, जैसे सितारे शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उन कलाकारों और फिल्मों के बारे में जिसमें सितारों में अपने रियल लाइफ पेरेंट्स के साथ शेयर की स्क्रीन- 

These actors have shared the screen with real life parents one started his bollywood career as a child artist
राज कपूर - रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर - रणधीर कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बतौर बाल कलाकार फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने साल 1971 में आई फिल्म 'कल आज और कल' में अपने पिता राज कपूर के साथ काम किया था।

These actors have shared the screen with real life parents one started his bollywood career as a child artist
ऋषि कपूर और नीतू कपूर- रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर और नीतू कपूर- रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने माता-पिता दोनों के ही साथ स्क्रीन शेयर की है। रणबीर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ साल 2013 में आई फिल्म 'बेशरम' में नजर आए थे। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These actors have shared the screen with real life parents one started his bollywood career as a child artist
सोनी राजदान- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी राजदान- आलिया भट्ट
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट पहली बार अपनी मां सोनी राजदान के साथ बड़े परदे पर नजर आई थीं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 

विज्ञापन
These actors have shared the screen with real life parents one started his bollywood career as a child artist
अनिल कपूर- सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर- सोनम कपूर

अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार चोपड़ा धर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आए थे। फिल्म में सोनम और अनिल कपूर के साथ जूही चावला और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed