सब्सक्राइब करें

Age Difference: इन अभिनेताओं ने बेटी की उम्र की एक्ट्रेस संग किया रोमांस, कोई 30 तो कोई 44 साल बड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 05 May 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
These Actors Onscreen Romance with Young Actresses in Bollywood Movies News in Hindi
इन अभिनेताओं ने किया अपने से छोटी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अपनी फिल्मों में रोमांस के साथ ही अजब-गजब जोड़ी बनाने के लिए भी मशहूर है। यहां कई बार ऐसी जोड़ पर्दे पर एक साथ रोमांस करती नजर आती हैं, जिन्हें देखकर शायद आप भी हैरान रह जाते होंगे। आमतौर पर यह देखने में आता है 40 के बाद किसी भी एक्ट्रेस को लीड रोल निभाने के लिए नई मिलता, लेकिन आज भी 90 के दशक के एक्टर लीड रोल निभा रहे है। यहीं नहीं वह अपने से 30-40 साल छोटी या फिर आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अतरंगी जोड़ी से मिलवाने वाले हैं, जिन्होंने अपने से छोटी हीरोइन के साथ काम किया है।

Trending Videos
These Actors Onscreen Romance with Young Actresses in Bollywood Movies News in Hindi
अक्षय कुमार ने इन छोटी हीरोइन के साथ काम - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार जल्द ही ‘पृथ्वीराज’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की उम्र महज 24 साल है और अक्षय 54 साल के हैं। दोनों में 30 साल का अंतर है। यह पहली ऐसी फिल्म नहीं है, जिसमें अक्षय छोटी उम्र की हीरोइन के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी अक्षय ‘लक्ष्मी’ में 25 साल छोटी कियारा आडवाणी, ‘हाउसफुल 4’ में 23 साल छोटी कृति सेनन, ‘सिंह इज ब्लिंग’ में 23 साल छोटी एमी जैक्सन और ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ में 22 साल छोटी भूमि पेडनेकर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुके हैं। इसके अलावा ‘बेल बॉटम’ में वाणी कपूर उनसे 21 साल, तो ‘अतरंगी रे’ में सारा अली खान उनसे 28 साल छोटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actors Onscreen Romance with Young Actresses in Bollywood Movies News in Hindi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान भी कई हीरोइन के साथ ऑनस्क्रीन इश्क फरमा चुके हैं, जो उनसे छोटी थीं। फिल्म ‘लकी : नो टाइम फॉर लव’ में वह स्नेहा उल्लाल के साथ नजर आए थे, जो उस वक्त मात्र 17 साल की थी और सलमान 39 साल के थे। इसके अलावा सलमान खान ने ‘दबंग’ में खुद से 22 साल छोटी सोनाक्षी सिन्हा, ‘वांटेड’ में 21 साल छोटी आयशा टाकिया और ‘राधे’ में 27 साल छोटी दिशा पटानी के साथ काम किया था। लेकिन इस सबके बीच ‘दबंग 3’ को कैसे भूला जा सकता है इस फिल्म में सलमान सई मांजरेकर के साथ इश्क फरमाते नजर आए थे, जिनसे वह 33 साल बड़े हैं।

These Actors Onscreen Romance with Young Actresses in Bollywood Movies News in Hindi
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह ‘निशब्द’ फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री जिया खान के साथ रोमांस करते नजर आए थे। जिया उनसे 44 साल छोटी थी और फिल्म में दोनों के बोल्ड सीन भी थे। यहीं नहीं वह तब्बू के साथ ‘चीनी कम’ में भी दिखाई दिए थे और दोनों में 28 साल का अंतर था। हालांकि ‘चीनी कम में स्क्रिप्ट की मांग ही ऐसी थी। इसके अलावा वह 'लाल बादशाह' फिल्म में 28 साल छोटी मनीषा कोइराला के साथ थिरकते  नजर आए थे।

विज्ञापन
These Actors Onscreen Romance with Young Actresses in Bollywood Movies News in Hindi
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अनुष्का शर्मा के साथ काम किया था। अनुष्का की यह पहली फिल्म थी और वह उस समय 20 साल की थीं। ऐसे में शाहरुख और अनुष्का की उम्र में 22 साल का अंतर था। दोनों को ‘जब तक है जान’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ में साथ देखा गया था। वहीं, ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका पादुकोण और शाहरुख की उम्र में 21 साल का अंतर था। इसके अलावा वह ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और 'हैप्पी न्यू ईयर' भी दीपिका के साथ दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed