सब्सक्राइब करें

40 की उम्र के बाद भी इन अभिनेत्रियों ने दिखाया है कमाल, दो तो ले चुकी हैं तलाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 05 Mar 2019 07:37 AM IST
विज्ञापन
these actresses active in bollywood after the age of 40
40 साल की हिरोइने - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उम्र की ढलान पर भी कुछ एक्ट्रेस बॉलीवुड में लगातार बनी हुई हैं। उनकी मौजूदगी आज भी पर्दे पर उम्दा दिखती है। बदलते सिनेमा ने महिलाओं को खास स्थान दिया है। अब फिल्में बिना हीरो के बनती हैं और पर्दे पर हिट भी होती हैं। महिला दिवस से पहले हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो उम्र की बेड़ियों को तोड़ते हुए आगे बढ़ रही हैं।

Trending Videos
these actresses active in bollywood after the age of 40
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा
इन दिनों मलाइका अरोड़ा की चर्चा बॉलीवुड की गलियों में खूब हो रही है। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डेट पर स्पॉट की जाती हैं। 1973 में जन्मी मलाइका ने मात्र 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था। शादी से पहले उन्होंने कई आइटम सॉन्ग किए। 2017 में उन्होंने अरबाज खान से तलाक ले लिया। इसका असर मलाइका ने अपनी जिंदगी पर नहीं पड़ने दिया। वो लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो कई ब्रांड्स के लिए काम करती हैं। साथ ही टीवी शो में जज की भूमिका अदा करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these actresses active in bollywood after the age of 40
karishma kapoor
करिश्मा कपूर
90 की दशक की मशहूर खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में नई बुलंदियों को छुआ। एक समय में वो हर डायरेक्टर की पसंद हुआ करती थीं। करियर के बीच में ही उन्होंने 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाया और उन्होंने 2016 में तलाक ले लिया। 44 साल की हो चुकीं करिश्मा आज 2 बच्चों की मां हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी करिश्मा के कदम नहीं डिगे। शादी के बाद उन्होंने कई फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन वो नहीं चलीं। इसके बाद वो रैम्प शो करने लगीं। आज वो कई ब्रांड्स के साथ जुड़ी हैं। साथ ही उन्होंने कई जगहों पर पैसा इन्वेस्ट किया है।
these actresses active in bollywood after the age of 40
विद्या बालन
विद्या बालन
साल 1979 में जन्मी विद्या बालन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। टीवी एड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली विद्या ने कई हिट फिल्मे दीं। लोग उनकी खूबसूरती के साथ उनकी एक्टिंग के लिए भी कायल है। उम्र के इस पड़ाव में भी वो एक चमकती हुई स्टार हैं। विद्या अपने दम पर फिल्म को हिट कराने काबिलियत रखती हैं। उनकी फिल्में कहानी, कहानी 2 और डर्टी पिक्चर इसका बडा़ उदाहरण हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर की पत्नी होने के बाद भी वो खुद की कमाई पर भरोसा करती हैं। इस समय उनके खाते में कई फिल्में हैं।
विज्ञापन
these actresses active in bollywood after the age of 40
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी
41 साल की हो चुकीं रानी मुखर्जी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। 1996 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में कदम रखा। ये फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इससे रानी को एक बड़ी पहचान मिल गई। 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म हिचकी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वो आदित्य चोपड़ा की पत्नी हैं लेकिन उनकी पहचान खुद से है। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'मर्दानी 2' को लेकर व्यस्त हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed