बॉलीवुड में पर्दे के पीछे के कई ऐसे किस्से और रहस्य हैं जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं। क्या आपको पता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां प्रेग्नेंट हो गई थीं। प्रेग्नेंसी में ही इन अदाकाराओं ने फिल्म की शूटिंग पूरी की। ऐसे ही टॉप अभिनेत्रियों के बारे में हम आपको बताएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। ऐश्वर्या फिल्म हीरोइन की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गईं थीं। इसके चलते उन्हें बीच में ही फिल्म छोड़नी पड़ी थी। इस फिल्म के कुछ सीन भी ऐश ने शूट कर लिए थे। इसके बाद ऐश्वर्या की जगह करीना ने फिल्म में काम किया था।
शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हुईं ये अभिनेत्रियां, ऐश्वर्या राय बच्चन को तो गंवानी पड़ी थी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जया बच्चन
बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'शोले' में जया बच्चन ने बहुत ही अहम किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म के शूट के दौरान ही जया प्रेग्नेंट हो गई थीं। इतना ही नहीं फिल्म के एक सीन में जया बच्चन का बेबी बंप भी दिखाई दिया था, लेकिन लोग उस वक्त ये बात पकड़ नहीं पाए थे।
काजोल
2010 में काजोल जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं, उस वक्त वो करण जौहर की फिल्म 'वी आर फैमिली' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान काजोल ने एहितयात के तौर पर फिल्म के एक गाने में डांस करने से मना कर दिया था। करण जौहर ने खासकर काजोल के लिए कोरियोग्राफर से ऐसे डांस स्टेप्स के लिए कहा जो उनके लिए सहज हो। फिल्म रिलीज के तीन दिन बाद 10 सितंबर को काजोल ने युग को जन्म दिया था।
जूही चावला
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला सबसे खूबसूरत और प्रतिभावान एकट्रेस में से एक मानी जाती हैं। फिल्म 'झंकार बीट्स' की शूटिंग के दौरान जूही चावला प्रेग्नेंट हो गईं थीं। हालांकि फिल्म में वो एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रहीं थीं तो लोग सच जान नहीं पाए। ऐसे में जूही की असली प्रेग्नेंसी की खबरें जब सामने आईं तो इस बात की काफी चर्चा हुई थी।
श्रीदेवी
श्रीदेवी फिल्म 'जुदाई' की शूटिंग के दौरान ही वो प्रेग्नेंट हो गईं थीं। उस वक्त वो अपनी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर को जन्म देने वाली थीं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने मीडिया मे काफी हंगामा मचाया था। दरअसल श्रीदेवी जब प्रेग्नेंट हुई थीं तो उस वक्त बोनी कपूर के साथ उनका अफेयर चल रहा था और उनकी शादी नहीं हुई थी। श्रीदेवी ने प्रेग्नेंट होने के चलते उसी साल बोनी कपूर से शादी कर ली थी।