फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने दौर की सबसे महंगी गायिका थीं शमशाद बेगम, 15 साल की उम्र में हिंदू से शादी कर सहा था कड़ा विरोध

Wed, 14 Apr 2021 11:53 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 14 Apr 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Shamshad Begum birth anniversary unknown facts about mere piya gaye rangoon singer and hindu boy marriage
शमशाद बेगम - फोटो : Social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गायक हुए, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं और लोग बड़े ही चाव से इनके गीत सुनते हैं। ‘मेरे पिया गये रंगून’ और ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाना भी ऐसी ही एक महान गायिका ने गाया था और हमेशा के लिए इस गाने को अमर कर दिया। इन गीतों को अपनी आवाज देने वालीं गायिका शमशाद बेगम की आज जयंती है। उनके सुरीले सुर आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं। शमशाद बेगम भारतीय हिंदी सिनेमा का वो नाम हैं, जिसको संगीत के प्रेमी कभी नहीं भूल सकते हैं। शमशाद ने अपने करियर में ऐसे गीतों को गाया था, जो फैंस के जहन में अब तक तर-ओ-ताजा हैं।

Shamshad Begum birth anniversary unknown facts about mere piya gaye rangoon singer and hindu boy marriage
Shamshad begum - फोटो : Social Media

शमशाद बेगम का जन्म 14 अप्रैल 1919 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने अपने गायन की शुरुआत रेडियो से की थी। साल 1937 में शमशाद बेगम ने लाहौर रेडियो पर अपना पहला गीत पेश किया था। फिर साल 1944 में उन्होंने अपना पहला कदम मुंबई में रखा था। इसके बाद पूरी दुनिया ने शमशाद बेगम की आवाज के जादू को महसूस किया। उन्होंने कजरा मोहब्बत वाला, लेके पहला पहला प्यार, मेरे पिया गए रंगून, जैसे अनगिनत सुपरहिट गाने फैंस को दिए।

उन्होंने अपने करियर में कई भाषाओं में छह हजार से ज्यादा गाने गाए थे। शमशाद बेगम अपने जमाने की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वालीं और मोटी फीस लेने वालीं प्लेबैक सिंगर थीं। बेगम साहिबा दिखने में भी उतनी ही खूबसूरत थीं। उनकी खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां फेल थीं। जब वह गानों से सभी के बीच धूम मचा रही थीं, तभी उनको फिल्मों में अभिनय के भी ऑफर आए, लेकिन परिवार की रुढ़िवादी सोच होने की वजह से उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था।

Shamshad Begum birth anniversary unknown facts about mere piya gaye rangoon singer and hindu boy marriage
Shamshad begum - फोटो : Social Media

शमशाद बेगम की शादी काफी विवादित रही थी। वो जब तरक्की के झंडे गाड़ रही थीं तो उनके परिवार वाले उनके लिए लड़का ढूंढ़ रहे थे, लेकिन शमशाद अपने हमसफर की तलाश पूरी कर चुकी थीं। वो जिससे प्यार करती थीं उसी से शादी करना चाहती थीं। ये बात साल 1934 की है। उस समय देश में हिंदू-मुस्लिम दंगे हो रहे थे। इसी साल शमशाद की मुलाकात गणपत लाल बट्टो से हुई। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। दोनों के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। जिस वक्त शमशाद बेगम की शादी हुई थी तब वे सिर्फ 15 साल की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshad Begum birth anniversary unknown facts about mere piya gaye rangoon singer and hindu boy marriage
Shamshad begum - फोटो : Social Media

उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए। इसमें ‘ओ गाड़ीवाले गाड़ी धीरे हांक रे’ (मदर इंडिया), 'कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना' (सीआईडी), 'कभी आर कभी पार लागा तीरे-नजर' (आर-पार), 'मेरे पिया गये रंगून' (पतंगा), 'छोड़ बाबुल का घर' (बाबुल), 'कजरा मोहब्बत वाला' (किस्मत), 'दूर कोई गाए' (बैजू बावरा), 'न बोल पी पी मोरे अंगना' (दुलारी) और 'एक दो तीन आजा मौसम है रंगीन' (आवारा) जैसे गानें शामिल हैं।

विज्ञापन
Shamshad Begum birth anniversary unknown facts about mere piya gaye rangoon singer and hindu boy marriage
शमशाद बेगम - फोटो : Social media

फिल्मों से दूर होने के बाद शमशाद गुमनाम हो गईं। अपने करियर में उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया था। साल 2013 में 23 अप्रैल को शमशाद बेगम का निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed