फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Mela 2021: श्रद्धालुओं की भीड़ देख भड़के राम गोपाल वर्मा, बोले- मुस्लिमों से माफी मांगें हिंदू

Wed, 14 Apr 2021 11:47 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Apr 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Filmaker Ram Gopal Varma got Angry Seeing Huge Crowd of Devotees in Kumbh Mela 2021
कुंभ मेले में भीड़ पर राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच कुंभ मेले का शाही स्नान और चुनावी रैलियां भी जमकर हो रही हैं। जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी होता नहीं दिख रहा है। कोरोना का कहर बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं कुंभ मेले की भीड़ देख फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा भड़क उठे हैं और ट्वीट के जरिये अपना गुस्सा जाहिर किया है।


 
Filmaker Ram Gopal Varma got Angry Seeing Huge Crowd of Devotees in Kumbh Mela 2021
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलते भी रहते हैं। राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर हरिद्वारा के कुंभ मेले की है तो वहीं दूसरी तस्वीर पिछले साल दिल्ली की मस्जिद में जमा हुए जमातियों की है।

Filmaker Ram Gopal Varma got Angry Seeing Huge Crowd of Devotees in Kumbh Mela 2021
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को साझा करते हुए राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मार्च 2020 का दिल्ली जमात सुपर स्प्रेडर आज के बाहुबलियन कुंभ मेले की तुलना में एक छोटी फिल्म की तरह है। क्या हम सभी हिंदूओं को मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने तब किया जब उन्हें पता नहीं था (कोरोना वायरस के बारे में) और हम इससे बीते एक साल से पूरी तरह से वाकिफ हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmaker Ram Gopal Varma got Angry Seeing Huge Crowd of Devotees in Kumbh Mela 2021
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा ने अपने अगले ट्वीट में अल्बर्ट आइंस्टीन के विचार का जिक्र करते हुए लिखा, 'बाईं ओर कुंभ मेला 2021 है और दाईं ओर जमात 2020 है और इस मुर्खता का कारण केवल भगवान जानते हैं।'राम गोपाल वर्मा के यह सभी ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Filmaker Ram Gopal Varma got Angry Seeing Huge Crowd of Devotees in Kumbh Mela 2021
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं राम गोपाल वर्मा ने अपने तीसरे ट्वीट में कुंभ मेले में जमा भीड़ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आप जो देख रहे हैं, वह कुंभ मेला नहीं है, बल्कि यह एक कोरोना एटम बम है। मुझे आश्चर्य है कि इसका जिम्मेदार किसे ठहराया जाएगा? फिल्मकार के इन तीनों ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार कुंभ मेला 1 अप्रैल से विधिवत शुरू हो चुका है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार कुंभ मेला एक से 30 अप्रैल तक यानी 1 महीने तक ही चलेगा। सामान्य परिस्थितियों में कुंभ मेला चार महीने तक चलता है। इस बार कुंभ मेला अवधि में तीन शाही स्नान और दो पर्व स्नान होंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed