फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actresses: को-स्टार से ज्यादा फीस ले चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में माधुरी से लेकर दीपिका तक के नाम शामिल

Tue, 05 Mar 2024 10:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
These actresses charge fees more than their co stars in Films Deepika Padukone Kangana ranaut Madhuri Dixit
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी जमाने में अभिनेताओं का ज्यादा तरजीह दी जाती थी, लेकिन अब वक्त के साथ यह ट्रेंड भी बदल चुका है। इन दिनों कई अभिनेत्रियां अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड पर राज करती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हीरो से ज्यादा फीस वसूल की। 


Madgaon Express: कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस का ट्रेलर जारी, जिंदगी में आए तूफान से कैसे निपटेंगे तीन दोस्त

These actresses charge fees more than their co stars in Films Deepika Padukone Kangana ranaut Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम  आपके हैं कौन के लिए उन्होंने सलमान खान से ज्यादा फीस चार्ज की थी। बताया जाता है कि उस समय उन्हें इस फिल्म के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए थे।

These actresses charge fees more than their co stars in Films Deepika Padukone Kangana ranaut Madhuri Dixit
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत

कंगना रणौत बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानेंं तो फिल्म जजमेंटल है क्या के लिए उन्होंने 27 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जबकि राजकुमार राव की फीस बहुत कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These actresses charge fees more than their co stars in Films Deepika Padukone Kangana ranaut Madhuri Dixit
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रद्धा कपूर

इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में स्त्री का नाम भी शामिल है। इस  फिल्म में वे राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के लिए उन्हें सात करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, राजकुमार को छह करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन
These actresses charge fees more than their co stars in Films Deepika Padukone Kangana ranaut Madhuri Dixit
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट
मौजूदा समय की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। वे फिल्मों के काम करने के लिए मोटी फीस वसूल करती हैं। बताया जाता है कि फिल्म राजी के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये फीस के रूप में मिले थे। वहीं, विक्की कौशल ने इस फिल्म के लिए चार करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
Jhalak Dikhhla Jaa 11: 'जिसके हाथ में ज्यादा पैसा...', मनीषा के झलक दिखला जा 11 जीतने पर खुश नहीं शिव ठाकरे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed