फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: भारी भरकम लहंगा छोड़ इन हसीनाओं ने साड़ी में लिए सात फेरे, फैंस को खूब भाया इनका ब्राइडल लुक

Mon, 11 Dec 2023 02:10 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 11 Dec 2023 02:10 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे लाखों दिलों को तोड़कर अपना घर बसा चुके हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने भारी भरकम लहंगे को छोड़कर शादी के जोड़े के रूप में साड़ी को चुना है। तो आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...

विज्ञापन
These Actresses Choose Saree For Phere Nayanthara Yami Gautam Alia Bhatt Aishwarya Rai Bachchan
आलिया भट्ट, नयनतारा, ऐश्वर्या राय, यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला

बीते वर्षों में बॉलीवुड में कई शादियां देखने को मिलीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे लाखों दिलों को तोड़कर अपना घर बसा चुके हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अलग-अलग रीति रिवाजों के साथ अपने हमसफर के साथ शादी रचाई है। कई कलाकारों ने अपने ही पार्टनर से दो अलग-अलग रीति रिवाजों के साथ शादी की हैं। इसके साथ ही इन सितारों के बीच एक और नया ट्रेंड देखने को मिला है। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने भारी भरकम लहंगे को छोड़कर शादी के जोड़े के रूप में साड़ी को चुना है। तो आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...

These Actresses Choose Saree For Phere Nayanthara Yami Gautam Alia Bhatt Aishwarya Rai Bachchan
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media
आलिया भट्ट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में बड़े ही साधारण तरीके से शादी रचाई थी। आलिया ने एनिमल स्टार रणबीर कपूर के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। आलिया ने अपनी शादी में लहंगे की जगह खूबसूरत साड़ी पहनी थी। अपनी शादी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।   

'एनिमल' के सितारों के साथ रणबीर ने की मस्ती, वीडियो वायरल

These Actresses Choose Saree For Phere Nayanthara Yami Gautam Alia Bhatt Aishwarya Rai Bachchan
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा 

शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आईं अभिनेत्री नयनतारा ने जून 2022 में शादी की थी। अपनी शादी में नयनतारा बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। नयनतारा ने विग्नेश शिवन के साथ सात फेरे लिए हैं। अभिनेत्री ने अपनी शादी में खूबसूरत लाल साड़ी पहनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actresses Choose Saree For Phere Nayanthara Yami Gautam Alia Bhatt Aishwarya Rai Bachchan
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। यामी ने फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ 4 जून 2021 में शादी की थी। यामी गौतम ने खूबसूरत लाल साड़ी में सात फेरे लिए थे। अभिनेत्री ने शादी में अपनी मां की लाल साड़ी पहली थी। फैंस को उनकी शादी की तस्वीरें बेहद पसंद आई थीं।

विज्ञापन
These Actresses Choose Saree For Phere Nayanthara Yami Gautam Alia Bhatt Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। ऐश्वर्या का ब्राइडल लुक आज कर सुर्खियों में छाया रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन अफनी शादी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपनी शादी में पीले रंर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी।  

Farhan Akhtar: दिल चाहता है के 23 साल बाद गोवा के चपोरा किला पहुंचे फरहान, बोले- 'कुछ जगह जादुई होती हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed