फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: इन एक्ट्रेस ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, किसी ने झेली डिप्रेशन की मार तो कोई हुआ डायबिटीज का शिकार

Sun, 03 Sep 2023 11:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 03 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
These actresses have spoken openly about their illness Mahira Khan Deepika Padukone Samantha Ruth Prabhu
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्में ही नहीं बल्कि कलाकारों के निजी जीवन के लिए भी जाना जाता है। सोशल मीडिया के इस दौर में दर्शकों से कुछ भी छिपाना मुमकिन नहीं है। सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उनके फैंस तक बहुत आसानी से पहुंच ही जाती है। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अपनी बीमारी के बारे में बात करके समाज के सामने निडरता से अपनी बीमारियों के बारे में बात कर चुके हैं। इन्होंने खुद के अनुभव को फैंस से साझा कर उन्हें एक नई हिम्मत प्रदान की है। तो चलिए जानते हैं, उन सेलेब्स के बारे में।

These actresses have spoken openly about their illness Mahira Khan Deepika Padukone Samantha Ruth Prabhu
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

माहिरा खान
हाल ही में, पाक अभिनेत्री माहिरा खान ने पहली बार अपने बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में बात की और खुलासा किया कि वह करीब 6-7 साल से दवाएं ले रही हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की रिलीज के बाद उन्हें मिले भयानक ट्रोल्स के बाद से यह सब शुरू हुआ था। माहिरा के इस खुलासे के बाद फैंस अभिनेत्री के हिम्मत की काफी सराहना कर रहे हैं।

These actresses have spoken openly about their illness Mahira Khan Deepika Padukone Samantha Ruth Prabhu
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अपने अभिनय के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘जवान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें कि ने एक टीवी इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की थी। अपनी बीमारी से सबक लेने के बाद दीपिका ने लोगों की मदद करने के लिए एक मेंटल हेल्थ सेंटर की स्थापना के लिए भी कदम बढ़ाया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
These actresses have spoken openly about their illness Mahira Khan Deepika Padukone Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु
साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी आगामी फिल्म ‘कुशी’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म में सामंथा के साथ विजय देवरकोंडा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि साल पिछले साल ही उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि उन्हें मायोसाइटिस है। अभिनेत्री अपनी इस बीमारी के इलाज भी करवा रही हैं।

विज्ञापन
These actresses have spoken openly about their illness Mahira Khan Deepika Padukone Samantha Ruth Prabhu
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। हालांकि, अभिनेत्री जल्द ही एक दमदार कमबैक की योजना बना रही हैं। आपको बता दें कि सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 17 साल की उम्र में उन्हें डायबिटीज की बीमारी हो गई थी, जिसका उन्होंने लंबे समय तक इलाज करवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed