फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Varma: तमन्ना संग रिश्ता कुबूल करने पर विजय ने साझा किए अपने विचार, बोले- जब प्यार किया तो डरना क्या..

Sun, 03 Sep 2023 07:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Sep 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
Vijay Varma Jaane Jaana actor open about reason behind being open about his relationship with Tamannaah Bhatia
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया - फोटो : social media

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अभिनय से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने वाले विजय वर्मा यूं तो बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। लेकिन पिछले काफी समय से जिस एक चीज की चर्चा जोरों पर है वह तमन्ना भाटिया संग उनके इश्क फरमाने की है। छिप-छिप कर एक-दूसरे को मिलने से लेकर पब्लिक के सामने अपने रिश्ते को कुबूल करने तक, तमन्ना और विजय लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। जब से दोनों ने अपने रिश्ते को खुल्लम-खुल्ला अपनाया है तब से तमन्ना और विजय एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात करते दिखते हैं। हाल ही में विजय वर्मा ने तमन्ना संग अपने रिश्ते को लोगों के सामने कुबूल करने की वजह का खुलासा किया।  

Vijay Varma Jaane Jaana actor open about reason behind being open about his relationship with Tamannaah Bhatia
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिश्ता सिनेमा जगत के सबसे चर्चित विषयों में से एक है। जब से दोनों कलाकारों ने मीडिया में अपने रिश्ते को स्वीकार किया है, तभी से वे इसके बारे में खुलकर बात करते नजर आते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, विजय वर्मा से उनके रिश्ते को लोगों के सामने एक्सेप्ट करने और मीडिया के सामने हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं कहने का दिखावा नहीं करने के बारे में सवाल किया गया। अभिनेता से इन फैसलों पर उनके विचारों के बारे में पूछा गया। विजय वर्मा ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे मुगल-ए-आजम का गाना जब प्यार किया तो डरना क्या बहुत पसंद है।'

Vijay Varma Jaane Jaana actor open about reason behind being open about his relationship with Tamannaah Bhatia
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विजय वर्मा का मतलब साफ था कि वह किसी से डर नहीं हैं। उनका मतलब था कि जब तमन्ना और वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो इस बात को छुपाने से क्या फायदा। विजय वर्मा ने इस साल कई वेब सीरीज में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। 'डार्लिंग्स', 'दहाड़', 'कालकूट' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसे सभी वेब शोज में उनके अभिनय की सराहना की गई है। अपने अभिनय करियर के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा कि दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं, जिसकी वजह से यह उनके लिए अब थोड़ा कठिन हो गया है।
Vijay Deverakonda: यदाद्री मंदिर सिर झुकाने पहुंचे विजय देवरकोंडा, एक्टर की झलक पाने के लिए मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Varma Jaane Jaana actor open about reason behind being open about his relationship with Tamannaah Bhatia
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। कथित तौर पर दोनों अभिनेताओं को नेटफ्लिक्स सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अभी एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था कि वह कभी भी इंडस्ट्री से किसी के साथ रिश्ते में नहीं आना चाहते थे, लेकिन तमन्ना भाटिया से मुलाकात ने उनके विचार बदल दिए। बता दें, तमन्ना भाटिया ने 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय वर्मा के साथ इंटीमेट सीन्स भी दिए हैं। यह पहली बार है जब तमन्ना पर्दे पर किसी के साथ रोमांटिक हुईं।
Rahul Mahajan: नताल्या से तलाक के बाद अपने आप को संभाल नहीं पा रहे राहुल महाजन, डॉक्टर के काट रहे चक्कर

विज्ञापन
Vijay Varma Jaane Jaana actor open about reason behind being open about his relationship with Tamannaah Bhatia
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को पहली बार गोवा में नए साल का जश्न मनाते हुए भी स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों के इश्क के चर्चे शुरू हो गए थे। बता दें, दोनों को एक साथ 'लस्ट स्टोरीज 2' में काम करते हुए देखा गया था। विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही करीना कपूर खान और जयदीप अलाहवत के साथ फिल्म 'जाने जां' में नजर आने वाले हैं।
Chandramukhi 2: कंगना की 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर रिलीज, घुंघराले बाल और अलहदा अंदाज से अभिनेत्री ने जीता दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed