सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: इन फिल्मों को शाहरुख खान ने कर दिया था रिजेक्ट, रिलीज होते ही मचाया था बॉक्स ऑफिस पर गदर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 30 Aug 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
These Blockbuster movies Rejected by Jawan actor Shahrukh khan Munna bhai MBBS Lagaan  3 Idiots Robot
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म जवान जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती है। इस बीच आज हम आपको उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शाहरुख खान रिजेक्ट कर चुके हैं।


Jawan Audio Launch: शाहरुख खान ने कार्यक्रम में खास अंदाज में ली एंट्री, विजय सेतुपति-अनिरुद्ध को लगाया गले

Trending Videos
These Blockbuster movies Rejected by Jawan actor Shahrukh khan Munna bhai MBBS Lagaan  3 Idiots Robot
मुन्ना भाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया
मुन्ना भाई एमबीबीएस

संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिरानी सबसे पहले फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर शाहरुख खान के पास पहुंचे थे। फिल्म की कहानी किंग खान को काफी पसंद आई थी, लेकिन डेट्स ना होने की वजह से उन्होंने कुछ समय बाद इस पर काम करने के लिए कहा था। हालांकि, हिरानी को फिल्म जल्दी शुरू करनी थी इस वजह से बाद में इस रोल को संजय दत्त ने निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Blockbuster movies Rejected by Jawan actor Shahrukh khan Munna bhai MBBS Lagaan  3 Idiots Robot
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
लगान

फिल्म लगान को कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सबसे पहले या फिल्म शाहरुख खान को ऑफर हुई थी। फिल्म की कहानी सुनाने के बाद उन्होंने ही मेकर्स को आमिर का नाम सुझाया था।

These Blockbuster movies Rejected by Jawan actor Shahrukh khan Munna bhai MBBS Lagaan  3 Idiots Robot
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स

3 इडियट्स भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आज भी इस फिल्म को लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आमिर खान वाला रोल पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था, लेकिन किसी वजह से किंग खान यह फिल्म नहीं कर सके थे। इस फिल्म में टिकट खिड़की पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

विज्ञापन
These Blockbuster movies Rejected by Jawan actor Shahrukh khan Munna bhai MBBS Lagaan  3 Idiots Robot
रोबोट-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रोबोट

रजनीकांत की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में रोबोट को जरूर शामिल किया जाता है। शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कलेक्शन किया था। बता दें कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद शाहरुख खान थे, लेकिन मेकर्स और अभिनेता के बीच बात नहीं बन सकी है और यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। इसके काफी समय के बाद दोबारा फिर इस फिल्म को रजनीकांत के साथ शुरू किया गया।
Vicky Kaushal: गदर 2 की आंधी से गदगद हो उठे 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' स्टार, बॉलीवुड के अच्छे दिन पर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed