भारतीय संस्कृति में शादी सात जन्मों का बंधन माना जाता है, लेकिन अगर कोई एक ही जन्म में कई शादी करने का इरादा रखे तो? इसको आप क्या कहेंगे? यह बात सुनने में फिल्मी लगती है और फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसा होता है। कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की हैं। कई बार यह गिनती तीन या तीन से भी ज्यादा पहुंच जाती है। सुनने में भले ही यह फिल्मी लगे, लेकिन यह हकीकत है। चलिए आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवाते हैं जिन्होंने कई बार अपने हाथ पीले किए हैं...
Bollywood Actress: इतनी बार शादी कर चुकी हैं ये ऐक्ट्रेस, गिनती देखकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर सुनिधि चौहान ने दो बार शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया। बता दें कि उनकी पहली शादी 18 साल की उम्र कोरियोग्राफर बॉबी खान से अपने घरवालों के खिलाफ जाकर की। हालांकि, उनकी पहली शादी कामयाब नहीं हो सकी। सुनिधि ने दूसरी शादी 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से की थी।
यह भी पढ़ें: डब्ल्यू डब्ल्यू ई स्टार द रॉक की मां सड़क दुर्घटना में घायल, रेसलर ने पोस्ट साझा कर दिया हेल्थ अपडेट
जेबा बख्तियार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेबा बख्तियार मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'हिना' में डेब्यू किया था। बता दें कि उन्होंने चार शादियां कीं। साथ ही, जेबा बख्तियार को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा शादी करने वाली एक्ट्रेस माना जाता है।
यह भी पढ़ें: ये हैं भोला के शैतान...जारी हुआ फिल्म के खतरनाक खलनायकों का फर्स्ट लुक, देख कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
नीलिमा अजीम
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम भी तीन शादियां कर चुकी हैं। बता दें कि उनकी पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई, जिनके बेटे शाहिद कपूर हैं। उसके बाद एक्टर राजेश खट्टर से उनकी शादी हुई और 2001 में उनका तलाक हो गया। आखिर में एक्ट्रेस ने 2004 के दौरान उस्ताद राजा अली खान से शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिड-कियारा की शादी और ऐसे दिखेंगे भोला के विलेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें