मीडिया, फिल्म और एंटरटेंमेंट जगत में खलबली मचाते #MeToo ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। #meToo कैंपेन की शुरुआत हॉलीवुड में तब हुई, जब अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने नामी फिल्म निर्माता हार्वे वीन्स्टीन पर कथित तौर से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। उनका साथ देते हुए हॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों ने भी #meToo के साथ वीन्स्टीन पर शोषण के आरोप लगाए। एक साल बाद #meToo भारत में आया।
#MeToo कैंपेन का असर बॉलीवुड में दिखना शुरू, अभी तक सामने आए ये 5 बड़े फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना पाटेकर: 'हाउसफुल 4' से निकाले गए नाना
मामले की पहली गाज गिरी नाना पाटेकर पर। तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के गाने की शूटिंग के समय नाना पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया तो नाना को 'हाउसफुल 4' की शूटिंग से हटा दिया गया है।
विकास बहल: बंद हो गई 'फैंटम' फिल्म कंपनी
फैंटम की एक्स कर्मचारी ने बहल पर यौन उत्पीड़न का आरेप लगाया। आरोप के बाद अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट में फैंटम फिल्म कंपनी के बंद होने की घोषणा की। फैंटम वही कंपनी थी जिसके फाउंडिंग मेंबर में विकास बहल का भी नाम था।
साजिद खान: नहीं रहेंगे हाउसफुल 4 के डायरेक्टर
एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने साजिद खान पर इंटरव्यू के बहाने घर पर बुलाकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। असर यह हुआ कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर साजिद खान ने खुद को हाउसफुल 4 के डायरेक्शन से अलग कर लिया।
वरुण ग्रोवर: ठंडे बस्ते में पड़ सकती है 'सेक्रेड गेम्स 2'
वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के राइटर वरुण ग्रोवर पर उनकी एक इंटर्न ने आरोप लगाए। इसपर नेटफ्लिक्स ने कहा कि सीरीज से वरुण का नाम हटाया जाए वर्ना सीरीज ठंडे बस्ते में जा सकती है।