फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के ये बड़े सितारे हैं अंधविश्वासी, टोना-टोटके और ज्योतिष पर करते हैं भरोसा

Mon, 24 Apr 2023 12:18 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Believe In Superstition Amitabh Bachchan Ranveer Singh Katrina Kaif Shah Rukh Khan
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : Amar ujala

जीवन में अक्सर लोगों के अंदर किसी न किसी चीज को लेकर डर होता है और कई बार हम उस डर से निजात पाने के लिए कई तरह की चीजों को करते हैं। यहां तक की इस मॉर्डन समय में भी आज भी लोग राशि, अंधविश्वास, टोने टोटके जैसी चीजों पर भरोसा करते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो कुछ ऐसी चीजें करते हैं, जिससे वह अपने अंदर का डर खत्म कर सके। साथ ही उन्हें उस नकारात्मक एनर्जी से भी निजात मिल सके। आइये जानते हैं, बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में जो कई बार टोटके का सहारा लेते हैं। 

These Bollywood Celebrities Believe In Superstition Amitabh Bachchan Ranveer Singh Katrina Kaif Shah Rukh Khan
रणवीर सिंह - फोटो : social media

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वह अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी खबरों में छाए रहे थे। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह अक्सर बीमार हो जाया करते थे, जिसके कारण उनकी मां ने टखने पर एक काला धागा बांधा था। उस धागे को रणवीर ने आज भी बांध कर रखा है। एक्टर का मानना है कि इस धागे के कारण उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। 

Ruslaan Teaser: रिलीज हुआ 'रुसलान' का धमाकेदार टीजर, जबर्दस्त एक्शन करते दिखे आयुष शर्मा

These Bollywood Celebrities Believe In Superstition Amitabh Bachchan Ranveer Singh Katrina Kaif Shah Rukh Khan
कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। कटरीना कैफ अपनी हर फिल्म के रिलीज से पहले अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जाती हैं। जहां पर पहुंच कर वह अपनी फिल्म की सफलता की दुआ करती हैं। वहीं, हम देख सकते हैं कि कटरीना कैफ ने अभी तक बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं। कटरनी के नाम 14 हिट फिल्में हैं। 

राशा या सपना, ईद पर इन टिप्स से करें शानदार मेकअप अपना

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Believe In Superstition Amitabh Bachchan Ranveer Singh Katrina Kaif Shah Rukh Khan
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं। वह आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। इस उम्र में भी वह बेहतरीन फिल्मों में काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल बिग बी को क्रिकेट बहुत पसंद है, लेकिन वह कभी भी भारत का मैच नहीं देखते हैं। उनका मानना है कि अगर वह टीवी के सामने बैठकर मैच देखते हैं, तो इंडिया के विकेट गिरने लगते हैं। इसलिए वह कभी भी लाइव क्रिकेट मैच नहीं देखते हैं। 

विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Believe In Superstition Amitabh Bachchan Ranveer Singh Katrina Kaif Shah Rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। शाहरुख की हाल ही में रिलीज फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हालांकि क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ज्योतिष जैसी चीजों पर काफी भरोसा करते हैं। शाहरुख खान ने अपनी सभी गाड़ियों का नंबर 555 रखा है। साथ ही खबरों के मुताबिक उन्होंने अपनी आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार हार के चलते,टीम की जर्सी के रंग को बदल दिया था। 

KKBKKJ Day 1 Collection: 10 साल में बॉक्स ऑफिस पर सलमान की सबसे खराब शुरुआत, टॉप 10 में भी नहीं टिके भाईजान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed