फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: एक हिट फिल्म के लिए अरसे से तरस रहे ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Fri, 03 Mar 2023 11:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 03 Mar 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Have been Waiting for a Hit for a Long time From Saif Ali Khan to Varun Dhawan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में एक्टिंग करना एक बड़ी बात होती है, लेकिन उससे भी बड़ी चीज लोगों के दिलों में जगह बनानी होती है। बॉलीवुड के कई स्टार्स काफी समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी समय से सोलो हिट के लिए तरस रहे हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...



KRK: केआरके ने सलमान खान और करण जौहर पर बोला हमला, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात

These Bollywood Celebs Have been Waiting for a Hit for a Long time From Saif Ali Khan to Varun Dhawan
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल

सनी देओल बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके दमदार डायलॉग आज भी लोग के जेहन में ताजा हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते आठ वर्षों से सनी ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। उनकी आखिरी हिट फिल्म साल 2013 में आई यमला पगला दीवाना थी। बता दें कि सनी जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगी एक्ट्रेस

These Bollywood Celebs Have been Waiting for a Hit for a Long time From Saif Ali Khan to Varun Dhawan
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान

फिल्म इंडस्ट्री में छोटे नवाब के नाम से मशहूर सैफ की एक्टिंग की हर कोई तारीफ करता है। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखाई है। हालांकि, हिट फिल्म देने के मामले में वह भी काफी पीछे हैं। 2013 में आई रेस 2 के बाद उन्होेंने बतौर लीड एक्टर एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।

Ayan Mukerji : ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 पर अयान मुखर्जी का बड़ा बयान, बोले- दस साल और लगे तो कोई नहीं आएगा देखने

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Have been Waiting for a Hit for a Long time From Saif Ali Khan to Varun Dhawan
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कजादे से अपनी शुरुआत की थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। अर्जुन ने भी काफी समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। अर्जुन ने साल 2016 में अपनी आखिरी हिट फिल्म दी थी। करीना कपूर के साथ उनकी फिल्म की एंड का सेमी हिट घोषित की गई थी।

Filmy Wrap: अक्षय पर भड़के मनोज देसाई और अमेरिका में आरआरआर का जलवा कायम, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
These Bollywood Celebs Have been Waiting for a Hit for a Long time From Saif Ali Khan to Varun Dhawan
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन

इस लिस्ट में वरुण धवन का नाम भी शामिल है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत करने वाले वरुण ने कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हालांकि, बीते काफी समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। उनकी आखिरी दो फिल्में भेड़िया और जुग जुग जियो टिकट खिड़की पर औसत ही साबित हुई थीं। 

Chinmayi-Samantha: मीटू आंदोलन के दौरान चिन्मयी का सामंथा ने दिया था साथ, सिंगर ने एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed