बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो पर्दे पर खूब धूम मचा रहे हैं और उनके भाई-बहन भी इसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इन भाई-बहनों की असल जिंदगी में खूब बनती है और अक्सर यह साथ में तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। कई बार तो इनकी खट्टी-मीठी नोंक-झोंक भी देखने को मिल जाती है। इसके अलावा कई चैट शोज में भी कई ऐसे ही मजेदार किस्से सामने आ जाते हैं। अब भाई-बहनों की बात हो रही है तो खान ब्रदर्स का नाम तो आना लाजिमी है ही। जी हां, सलमान, अरबाज और सोहेल खान इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। हालांकि तीनों ने ही अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई है और कई फिल्मों में काम भी किया है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सलमान के साथ ये कौन-कौन सी फिल्मों में साथ नजर आए। सलमान, अरबाज और सोहेल खान के अलावा भी इंडस्ट्री में ऐसे कई भाई-बहनों की जोड़ियां मश्हूर हैं और वो साथ में स्क्रीन पर भी नजर आए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में ...
मजेदार: जब पर्दे पर साथ नजर आए ये भाई-बहन, दर्शकों को पसंद आई खट्टी-मीठी नोंक-झोंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान और अरबाज ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। अरबाज ने ना केवल सलमान के साथ स्क्रीन साझा की बल्कि उनकी कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया। यह दोनों एक साथ 'दबंग', 'दबंग 2' में नजर आए। वहीं 'दबंग 3' में भी अभिनय करते हुए भी दिखे। इसके अलावा अरबाज ने 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हेलो ब्रदर' में भी सलमान के साथ काम किया है।
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आई थीं। इन दोनों ने 'फरेब' फिल्म में एक साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन दोनों बहनों में शिल्पा का करियर सातवें आसमान पर रहा जबकि शमिता कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
अरबाज की तरह सलमान ने सोहेल के साथ भी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'गॉड तुसी ग्रेट हो', 'हीरोज', 'मैं और मिसेज खन्ना', 'वीर', 'सलाम-ए-इश्क' और 'ट्यूबलाइट' शामिल हैं।
आमिर और फैजल ने एक साथ 'मेला' फिल्म की थी। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है जबकि भाई फैजल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। यहां तक कि सिनेमाजगत से दूर वह गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।