फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

October 2023 Releases: शुरू हो गया बॉक्स ऑफिस का महामुकाबला, इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों का पूरा कैलेंडर

Wed, 20 Sep 2023 10:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Sep 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
These Film Release in October Dono Mission Raniganj Leo Ghost Tejas Yaariyan 2 Ganpath Darran Chhoo 12th fail
अक्तूबर में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्तूबर महीने में सिनेमाघरों में करीब डेढ़ दर्जन फिल्में रिलीज हो रही हैं। दशहरा पर्व से ठीक पहले महीने के तीसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा रोमांचक मुकाबला सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। इस हफ्ते कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' का मुकाबला सीधे साउथ की तीन बड़ी फिल्मों 'लियो,' 'घोस्ट' और 'टाइगर नागेश्वर राव' से होगा। महीने के पहले शुक्रवार को भी मामला रोचक है। आइए नजर डालते हैं, इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों पर।

 

These Film Release in October Dono Mission Raniganj Leo Ghost Tejas Yaariyan 2 Ganpath Darran Chhoo 12th fail
दोनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोनों (5 अक्तूबर 2023) 

राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'दोनों' के जरिए अभिनेता सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर देओल और बीते जमाने की अभिनेत्री पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।  तो वही निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यह फिल्म  एक नए जमाने की प्रेम कहानी है जो खुद की खोज और खुद के प्यार की यात्रा के बारे में बताता है। 

These Film Release in October Dono Mission Raniganj Leo Ghost Tejas Yaariyan 2 Ganpath Darran Chhoo 12th fail
मिशन रानीगंज-द ग्रेट भारत रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिशन रानीगंज-द ग्रेट भारत रेस्क्यू (6 अक्तूबर 2023)

फिल्म 'ओएमजी 2' के बाद अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी रानीगंज कोलफील्ड में एक वास्तविक जीवन की घटना और स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल के वीरतापूर्ण कार्य से प्रेरित है, जिन्होंने कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म का में ‘केसरी’ के बाद अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इस फिल्म में एक बार फिर नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Film Release in October Dono Mission Raniganj Leo Ghost Tejas Yaariyan 2 Ganpath Darran Chhoo 12th fail
थैंक यू फॉर कमिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थैंक यू फॉर कमिंग (6 अक्तूबर 2023)

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने एकता कपूर के साथ मिलकर फिल्म 'थैंक यू  फॉर कमिंग' का निर्माण किया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी तीस साल की एक महिला हैं, जो अराजकता से भरी जिंदगी से जूझ रही है। यह फिल्म प्यार, दोस्ती और सेक्स के विषयों को आगे बढ़ाने के तरीके पेश करती है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगिकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा की मुख्य भूमिकाएं हैं तो वहीं अनिल कपूर फिल्म में एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
These Film Release in October Dono Mission Raniganj Leo Ghost Tejas Yaariyan 2 Ganpath Darran Chhoo 12th fail
यात्रीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यात्रीस (6 अक्तूबर 2023)

फिल्म 'यात्रीस' के जरिए मध्यम वर्गीय परिवार के सपने और उसके महत्वाकांक्षा की कहानी को पेश किया गया हैं। एक आदमी भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय नहीं निकाल पाता है। फिल्म की कहानी  बनारस और थाईलैंड की मनमोहक गलियों में से गुजरती हुई मथुरा के एक मध्यवर्गीय शर्मा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। हरीश व्यास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रघुबीर यादव, सीमा पाहवा और अनुराग मल्हान, जेमी लीवर की मुख्य भूमिकाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed