हिंदी फिल्मों में अक्सर कॉलेज लाइफ को दिखाया जाता है। कई फेमस सितारे अब तक छात्र-छात्राओं के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। इस तरह की फिल्मों के लिए पहले के समय में निर्देशक कॉलेज जैसा सेट तैयार कराते थे, लेकिन अब वक्त के साथ चीजें काफी बदल चुकी हैं। पर्दे पर लोगों को सबकुछ असली दिखाने के लिए अब रियल कॉलेज में फिल्मों की शूटिंग होने लगी है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश के टॉप कॉलेज में शूट की गई हैं।
Films: देश के टॉप कालेज में हुई हैं इन सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग, लिस्ट में आमिर-सलमान की मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता इमरान खान ने फिल्म जाने तू या जाने ना से अपना डेब्यू किया था। अब्बास टायरवाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को कॉलेज स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द बुना गया था। इसके कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में हुई थी।
फिल्म थ्री इडियट्स आमिर खान के करियर की सुपरहिट फिल्मों मे से एक है। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी दिखाई है, जिसके लिए निर्देशक ने रियल लोकेशन को चुना था। फिल्म की शूटिंग आईआईएम बैंगलोर में की गई है।
रणबीर कपूर की रॉकस्टार को लोगों ने खूब पसंद किया था। कहानी के साथ फिल्म के गाने भी लोगों को खूब भाये थे। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। फिल्म के शुरुआती सीन को दिल्ली के हिंदू कॉलेज में फिल्माया गया था। वहीं, कुछ दृश्य सेंंट स्टीफन कॉलेज में शूट किए गए थे।
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में अभिनेता के साथ करीना ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की शुरुआत में करीना एक स्टूडेंट के रूप में दिखी थीं। इसकी शूटिंग पुणे के सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी में की गई थी। फिल्म को दोनों कलाकारों ने 40 दिन में शूट किया था।