फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banned Films: इन फिल्मों को अलग-अलग वजहों से झेलना पड़ा विदेश में बैन, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 22 Jun 2023 02:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Jun 2023 02:53 PM IST
विज्ञापन
These Films Were Banned in Abroad From Adipurush The Dirty Picture Bell Bottom Neerja OMG
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

प्रभास स्टारर आदिपुरुष को रिलीज के बाद से ही लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म की आलोचना देश के साथ विदेश में भी हो रही है। हाल ही में नेपाल के काठमांडू में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया। आदिपुरुष में सीता को भारत की बेटी बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए यह बैन लगाया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को विदेश में बैन किया गया है। कई बार अलग-अलग वजहों से बहुत सी फिल्मों को प्रतिबंध झेलना पड़ा है। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Navya Singh Interview: बातें नहीं ट्रांस को बनाएं लीड हीरोइन, तब आएगा असली बदलाव, प्राइड मंथ सिर्फ एक छलावा है

These Films Were Banned in Abroad From Adipurush The Dirty Picture Bell Bottom Neerja OMG
फिल्म नीरजा में सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor
नीरजा

सोनम कपूर की नीरजा उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट पर यह फिल्म आधारित है। दमदार कहानी की वजह से फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। वहां की सरकार का दावा था कि इस फिल्म में उनके देश की नकारात्मक छवि दिखाई गई है।

These Films Were Banned in Abroad From Adipurush The Dirty Picture Bell Bottom Neerja OMG
बेल बॉटम - फोटो : अक्षय कुमार ट्विटर
बेल बॉटम

अक्षय कुमार अब तक कई स्पाई थ्रिलर में नजर आ चुके हैं। इनमें से एक बेल बॉटम भी है। इस फिल्म ने 17 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म 1980 के दशक में दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 691 के हाईजैक पर आधारित थी। फिल्म पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, जिसके बाद इसे सऊदी अरब, कुवैत और कतर ने बैन कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Films Were Banned in Abroad From Adipurush The Dirty Picture Bell Bottom Neerja OMG
ओएमजी (ओह माय गॉड) - फोटो : सोशल मीडिया
ओएमजी

ओएमजी अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने देश में तो काफी अच्छा बिजनेस किया था, लेकिन मध्य पूर्व के कई देशों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा इस लिए किया गया था ताकि लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

विज्ञापन
These Films Were Banned in Abroad From Adipurush The Dirty Picture Bell Bottom Neerja OMG
द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
द डर्टी पिक्चर

विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में विद्या ने जबर्दस्त अदाकारी दिखाई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने करोड़ों बटोरे थे। हालांकि, इसे बोल्ड कंटेंट का खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड सीन होने की वजह से इसे कुवैत में बैन कर दिया गया था।
Adipurush: 'यह कोई वास्तविक कमाई नहीं है...', अब मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष की कमाई के आंकड़ों पर उठाया सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed