{"_id":"5c4d88c9bdec22736e4ebdf1","slug":"these-five-bold-and-glamorous-actress-career-is-down-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल्डनेस और ग्लैमर भी नहीं बचा पाया इन 5 एक्ट्रेस के करियर को, एक ने तो पहली फिल्म में किए थे 17 किस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोल्डनेस और ग्लैमर भी नहीं बचा पाया इन 5 एक्ट्रेस के करियर को, एक ने तो पहली फिल्म में किए थे 17 किस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 28 Jan 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रिया सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड को लेकर दर्शकों का टेस्ट हमेशा बदलता रहता है। पहले जहां फिल्में स्टार्स को देखकर चलती थीं वहीं अब अच्छे सब्जेक्ट पर बनीं फिल्में चलती हैं। अब फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म में कितना पैसा लगा है। यही वजह है कि सब्जेक्ट के बाद अब एक्टर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। बोल्डनेस और ग्लैमर के दम पर करियर बनाने की चाहत रखने वाली एक्ट्रेस को भी लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इसी के चलते कई एक्ट्रेस का फिल्मी करियर डूब चुका है।
जानिए कौन सी वो एक्ट्रेस हैं जो आज फ्लॉप हो चुकी हैं...
2 of 6
tanushree
2004 की फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी तनुश्री दत्ता की पहली फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में ही उनका बोल्ड अवतार नजर आया था। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे। यह उनकी पहली और आखिरी हिट फिल्म थी। इसके बाद तनुश्री ने कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। आज कल तनुश्री #MeToo को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने नाना पाटेकर सहित 4 लोगों पर शोषण का आरोप लगाया है।
3 of 6
मल्लिका शेरावत
अपनी डेब्यू फिल्म ‘ख्वाहिश’ में ही 17 किसिंग सीन देकर मल्लिका शेरावत ने खलबली मचा दी थी। इसके बाद वह अपनी सुपरहिट फिल्म मर्डर में भी बोल्ड अवतार में नजर आईं।ख्वाहिश, किस किस की किस्मत, मर्डर, बच के रहना रे बाबा, प्यार के साइड इफेक्ट्स, डरना जरूरी है, आपका सुरूर, वेलकम, अगली और पगली, जैस फिल्मों में काम करने के बाद भी वह हिट नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
riya sen
एक कलाकार परिवार में जन्मी रिया सेन ने हिंदी और बांग्ला सिनेमा में काम किया। बचपन से ही वह फिल्मों में काम करने लगी। रिया सेन ने भी अपने बोल्ड अंदाज से बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई। इन दिनों रिया किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
सेलिना
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी सेलिना जेटली ने फिल्म ‘जानशीन’ (2003) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने फरदीन खान के साथ बोल्ड सीन्स दिए। खेल, सिलसिले, नो एंट्री, जवानी-दीवानी, जिंदा, अपना सपना मनी-मनी,- रेड, शाकालाका बूम-बूम, मनी है तो हनी है, गोलमाल रिटर्न्स, पेइंग गेस्ट, थैंक्यू जैसी फिल्मों में काम किया। ये फिल्में सेलिना के करियर को नहीं बढ़ा पाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।