अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म काफी समय से अपने रिलीज के इंतजार में थी। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। हालांकि रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 10 साल में बनकर तैयार की गई इस फिल्म के लिए मेकर्स ने काफी बड़े बजट का इस्तेमाल किया है। 410 करोड रुपए के बजट से बनी यह फिर देश की तीसरी और बॉलीवुड की पहली से महंगी फिल्म है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है। ब्रह्मास्त्र से पहले भारत में पहले भी कई महंगी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। तो आइए जानते हैं देश की 5 सबसे महंगी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में-
Top Expensive Movies: ब्रह्मास्त्र से पहले इन फिल्मों पर लगा था करोड़ों का दांव, जानें किसने की थी कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:40 AM IST
सार
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म काफी समय से अपने रिलीज के इंतजार में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन