फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anti Muslim Films: अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक, इन स्टार्स की चर्चित फिल्मों को मिला मुस्लिम विरोधी का टैग

Sat, 15 Jul 2023 03:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 15 Jul 2023 03:34 PM IST
सार

अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा जैसे सितारों की इन बहुचर्चित फिल्मों पर जमकर बवाल हुआ। इतना ही नहीं एक वर्ग ने तो इन्हें मुस्लिम विरोधी तक का टैग दे दिया। 
 

विज्ञापन
These Movies Got Anti-Muslim Tag the Kerala Story the Kashmir Files Ajmer 92 Hum Do Humare Do
इन फिल्मों को मिला मुस्लिम विरोधी का टैग - फोटो : अमर उजाला

फिल्में, दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें कुछ न कुछ संदेश भी देती हैं। हालांकि, कई दफा कुछ मूवीज को अपने कंटेंट के कारण विवाद का सामना करना पड़ता है। कई फिल्मों पर धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके बायकॉट की मांग की जा चुकी है। वहीं, कुछ बॉलीवुड मूवीज ऐसी भी हैं, जिन्हें मुस्लिम विरोधी का टैग दे दिया गया। इन फिल्मों की रिलीज पर खूब बवाल हुआ था, और मेकर्स समेत स्टारकास्ट को भी फैंस का गुस्सा झेलना पड़ा था। इस लिस्ट में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिन्हें जानकर आपका चौंकना तय है-

These Movies Got Anti-Muslim Tag the Kerala Story the Kashmir Files Ajmer 92 Hum Do Humare Do
72 हूरें - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म '72 हूरें' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की कहानी उन युवाओं के बारे में है, जिन्हें मरने के बाद 72 हूरों का सपना दिखाकर आतंकवादी बना दिया जाता है। इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है, और इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। मूवी अपनी रिलीज के छह दिन में डेढ़ करोड़ रुपये ही कमा पाई है। 

These Movies Got Anti-Muslim Tag the Kerala Story the Kashmir Files Ajmer 92 Hum Do Humare Do
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर पहले दावा किया गया था कि यह केरल से 32000 लड़कियों के गायब होने और उन्हें जबरन आईएसआईएस में शामिल करने की कहानी है। इतना ही नहीं इस फिल्म में दिखाया गया कि उन्हें जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया गया था। मूवी की रिलीज से पहले ही बवाल मच गया और इसे कई राज्यों में बैन कर दिया गया। हालांकि, फिल्म ने रिलीज होने के बाद चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

Vetaran Actor: 70 पार इन सितारों का है बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज, फिल्मों में प्रेजेंस से लगा देते हैं चार चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Got Anti-Muslim Tag the Kerala Story the Kashmir Files Ajmer 92 Hum Do Humare Do
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' भी खूब विवाद में रही थी। इस फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को उजागर किया गया। मूवी का उद्देश्य दर्शकों को यह दिखाना था कि कैसे वर्षों पहले कश्मीरी पंडितों पर जुल्म ढाया गया था। हालांकि, तमाम लोगों ने मूवी को मुस्लिम विरोधी बताते हुए इसका जमकर विरोध किया। 

Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर पकंज त्रिपाठी बोले- यादगार रहेगा यह 'अटल' सफर

विज्ञापन
These Movies Got Anti-Muslim Tag the Kerala Story the Kashmir Files Ajmer 92 Hum Do Humare Do
अजमेर 92 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'अजमेर 92' शहर में वर्षों पहले 100 से ज्यादा युवा लड़कियों के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग की कहानी दिखाती है। हालांकि, इस फिल्म को भी रिलीज से पहले ही काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मूवी को लेकर एक वर्ग ने कहा कि यह प्रोपेगेंडा फैला रही है, और यह मुस्लिम विरोधी है। दूसरी ओर एक वर्ग को इसका बेसब्री से इंतजार है।

Vurshabha: अब मोहनलाल के कंधे पर संजय कपूर की बेटी की जिम्मेदारी, सलमा आगा की शहजादी पर भी रहेगी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed