{"_id":"64b126ae005fe97d7e004c8c","slug":"actors-beyond-age-of-70-amitabh-bachchan-rajinikanth-dharmendra-mithun-naseeruddin-shah-2023-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vetaran Actor: 70 पार इन सितारों का है बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज, फिल्मों में प्रेजेंस से लगा देते हैं चार चांद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vetaran Actor: 70 पार इन सितारों का है बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज, फिल्मों में प्रेजेंस से लगा देते हैं चार चांद
शोबिज की दुनिया में टिक पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। स्टार्स को अपनी एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स और फिटनेस पर भी खासा ध्यान देना होता है। वहीं, इंडस्ट्री को लेकर कहा जाता है कि इसमें केवल यंगस्टर्स ही कमाल दिखा पाते हैं, और जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जाती है, उन्हें काम मिलना बंद हो जाता है। हालांकि, कुछ सितारों ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिखाया है। इतना ही नहीं इन नामचीन हस्तियों ने 70 की उम्र पार ली है। बावजूद इसके भी इंडस्ट्री में इनका जलवा बरकरार है। आइए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं-
2 of 6
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीमैन यानी धर्मेंद्र 87 वर्ष के हो गए हैं। बावजूद इसके भी उन्हें पर्दे पर जलवा बिखेरते देखा जा रहा है। एक्टर को कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट पहुंचकर उसकी शोभा बढ़ाते देखा जाता है। वहीं, अब हीमैन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। धर्मेंद्र जल्द ही आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्हें 'अपने-2' में भी देखा जाएगा।
3 of 6
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक जमाने में आर्ट्स मूवी के किंग थे। एक्टर 72 वर्ष के हो गए हैं, बावजूद इसके भी उन्हें पर्दे पर धमाल मचाते देखा जा रहा है। नसीरुद्दीन ने कई कमर्शियल फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया है। नसीरुद्दीन ने 50 की उम्र के बाद एक्टिंग में और दृढ़ता दिखाई। यही कारण है कि आज भी उनकी फिल्मों में अच्छी-खासी डिमांड है, और फैंस उन्हें पर्दे पर देखना काफी पसंद करते हैं।
मिथुन चक्रवर्ती 73 वर्ष के हो गए हैं। इस उम्र में भी एक्टर अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। कई डांस रियलिटी शो को जज करने के बाद मिथुन बीते दिनों फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए। मूवी में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। साथ ही क्रिटिक्स ने भी मिथुन को खूब सराहा।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की 80 की उम्र में भी अच्छी-खासी मांग है। एक्टर टेलीविजन के सबसे चर्चित क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की फ्रेंचाइजी को होस्ट करते हैं। इसके साथ ही वह एक से बढ़कर एक एड और फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। अमिताभ को आने वाले दिनों में फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में कुछ और बेहतरीन मूवीज भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।