एलान तो हालांकि इस बात का निर्माता करण जौहर ने ही किया था कि वह अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया को बड़े परदे की बड़ी हीरोइन बनाएंगे, लेकिन एक और स्टार किड को लॉन्च करने का इस बार का सेहरा एकता कपूर के सिर सजता है। और, एकता कपूर ने इस बार एक ही नहीं, बल्कि एक साथ दो स्टार किड्स को लॉन्च करने के एलान के साथ करण जौहर की बराबरी भी कर ली है। जी हां, मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ में शनाया कपूर के साथ ही अपने जमाने की चर्चित अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जारा एस खान भी बड़े परदे पर किसी बहुभाषी फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं।
Vurshabha: अब मोहनलाल के कंधे पर संजय कपूर की बेटी की जिम्मेदारी, सलमा आगा की शहजादी पर भी रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम भारतीय भाषाओं में रिलीज होने के लिए बननी शुरू हुई फिल्म ‘वृषभ’ में शनाया और जारा के साथ हीरो होंगे रोशन मेका। लेकिन, ये फिल्म प्रेम त्रिकोण की बजाय अलग-अलग कालखंडों की प्रेम कहानियां कहती है। जारा का किरदार अतीत में रोशन मेका से मिलेगा, जहां वह एक योद्धा राजकुमारी का किरदार करेंगी और फिल्म के कुछ बेहद महत्वपूर्ण एक्शन दृश्यों का हिस्सा बनेंगी। शनाया का किरदार आज के दौर में रोशन मेका का हमसफर बनेगा। फिल्म में मोहनलाल केंद्रीय किरदार निभाएंगे और उनकी धुरी पर ही इस फिल्म की कहानी अतीत और वर्तमान का चक्कर लगाएगी।
फिल्म ‘वृषभ’ का निर्देशन नंद किशोर कर रहे हैं। कन्नड़ सिनेमा के चर्चित नाम नंद किशोर कहते हैं, ‘शनाया और जारा दोनों ही फिल्म ‘वृषभ’ में अपने-अपने किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव हैं। उनके हुनर और उनकी दर्शनीय छवियां उन्हें अपने-अपने किरदार करने में मदद करती हैं। दोनों बहुत ही काबिल होने के साथ-साथ बहुत मेहनती भी हैं। निर्देशक के तौर पर मैं इन दोनों का सर्वश्रेष्ठ दर्शकों के सामने रखने की पूरी कोशिश करूंगा।’
वहीं, अभिनेत्री शनाया कपूर कहती हैं, ‘मुझे तो बेताबी इस बात की है कि फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू हो और मैं कैमरे के सामने आ सकूं। फिल्म ‘वृषभ’ में मुझे बहुत कुछ सीखने का और बहुत कुछ जानने का मौका मिलने वाला है। इसकी कहानी बहुत ही आकर्षक है और मुझे अब तक ठीक वैसी ही याद है जैसी मुझे पहली बार सुनाई गई। फिल्म में बड़े बड़े नाम जुड़े हैं और बन भी ये फिल्म बहुत बड़े स्तर पर रही है। ये किसी सपने के सच होने जैसा ही है।’
Ishq E Nadaan Review: तू यूं न गुजराकर तन्हा गलियों से मेरी, तेरी आजाद हंसी की आदत हो जाएगी
मनोरंजन जगत में पॉप कलाकार के रूप में मशहूर रहीं जारा खान कहती हैं, ‘फिल्म ‘वृषभ’ मेरी पहली बहुभाषी भारतीय फिल्म है। मैं हमेशा ऐसे लोगों के साथ काम करने की इच्छुक रही हूं जो न सिर्फ खुद प्रतिभाशाली और प्रभावशाली हों, बल्कि जिन्हें सिर्फ देखकर सीखने को मिल सके। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इस फिल्म में मोहनलाल सर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मेरी जोड़ी फिल्म में रोशन मेका के साथ बनी है और मैं कह सकती हूं कि वह भी बहुत कमाल के हैं। उनकी सिर्फ मौजूदगी से वक्त दमक उठता है।’
Ek Mahanayak Dr BR Ambedkar: एक महानायक डॉ. बीआर अंबेडकर के सेट पर दो घोड़े घायल, पेटा ने दर्ज कराई शिकायत