बॉलीवुड़ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के अफेयर के चर्चे आम है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की प्रेम कहानी पर तो फिल्म तक बन चुकी है। लेकिन क्रिकेटर्स से रोमांस के अलावा भी एक और चीज ऐसी है जो दोनों बालाओं में कॉमन है।
सिर्फ क्रिकेटर्स से रोमांस ही नहीं, अनुष्का-साक्षी में एक और चीज है कॉमन, सबूत हैं ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा के पिता सेना में कार्यरत थे। लिहाजा, देश के कई शहरों में उनका तबादला होता रहा। इसी बीच अनुष्का शर्मा का दाखिला कुछ वक्त के लिए असम के एक स्कूल में कराया गया। इसी स्कूल में साक्षी धोनी भी पढ़ाई करती थीं। दिलचस्प बात ये कि उन्हें यह बात सालों बाद पता चली।
अपने एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया, 'साक्षी और मैं असम के छोटे से टाउन में रहते थे। जब उन्होंने बताया कि वह कहां रहती थीं, मैंने कहा वाह, मैं भी वहां रह चुकी हू। फिर उन्होंने अपने स्कूल का नाम बताया तो मैंने कहा मैं भी उस स्कूल की स्टूडेंट रह चुकी हूं।' अनुष्का ने कहा, फिर हमें स्कूल की एक पुरानी तस्वीर मिली जिसमें वह एक परी की कॉस्ट्यूम में खड़ी हैं और मैंने माधुरी दीक्षित की तरह घाघरा पहना हुआ है।'

पढ़ें: क्या सच में जल्द शादी करने वाले हैं विराट और अनुष्का, ये हालात कर रहे इशारा