फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Attacked: इस सितारों पर सरेआम हो चुका है हमला, किसी को लगी गोली तो किसी पर विदेश में हुआ हमला

Mon, 19 Jun 2023 09:33 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
These Stars Have Been Attacked Openly Nisha Upadhyay Sanjay Leela Bhansali Salman Khan Mallika Sherawat
स्टार्स - फोटो : social media

बॉलीवुड सितारों के फैंस दुनियाभर में फैले हैं, जो उनकी पल-पल की अपडेट से रूबरू होना चाहते हैं। ये फैंस अपने पसंदीदा सितारों की दीवानगी के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। फिर चाहे इन सितारों के नाम पर रेस्टोरेंट खोलना हो या फिर मंदिर बनवाना। लेकिन कई बार फैंस का पागलपन इस हद तक गुजर जाता कि सेलेब्स को भारी पड़ जाता है। कई बार हस्तियों को अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा न उतरने की कीमत चुकानी पड़ी है, तो कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिनके दोस्तों ने ही उन्हें सरेआम जलील किया था और उन पर हाथ उठाया था। हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर निशा उपाध्याय को फैंस के पागलपन की कीमत चुकानी पड़ी, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है इससे पहले भी कई बार सरेआम हमले हो चुके हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है...

These Stars Have Been Attacked Openly Nisha Upadhyay Sanjay Leela Bhansali Salman Khan Mallika Sherawat
निशा उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

निशा उपाध्याय
भोजपुरी सिंगर और अभिनेत्री निशा उपाध्याय जब सेंदुआर गांव में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंची, तो लोगों का उत्साह उन पर भारी पड़ गया। दरअसल, भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को इस कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान पैर में गोली लग गई। पैर में गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गोली निकाल दी गई और अब वह ठीक हैं।

These Stars Have Been Attacked Openly Nisha Upadhyay Sanjay Leela Bhansali Salman Khan Mallika Sherawat
गौहर खान - फोटो : social media

गौहर खान
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 7' को जीतने के बाद गौहर खान घर-घर में मशहूर हो गई थीं। रियलिटी शो जीतने के बाद गौहर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों में जाने लगी थीं। ऐसे में इस तरह के एक कार्यक्रम के दौरान एक फैन ने अभिनेत्री को सरेआम थप्पड़ मार दिया था। दरअसल, इस कार्यक्रम में गौहर खान शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जो उस व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। वह गौहर के पहनावे से नाराज था, उसे लगता था कि यह ड्रेस धार्मिक आस्थाओं के अनुरूप नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Have Been Attacked Openly Nisha Upadhyay Sanjay Leela Bhansali Salman Khan Mallika Sherawat
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान अगर अपनी दरियादिली के लिए मशहूर हैं, तो इसके साथ ही वह अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था, जिस पर यकीन कर पाना थोड़ मुश्किल है। दरअसल, हमारे दबंग खा एक पार्टी में खुद हिंसा का शिकार बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान को दिल्ली में एक प्राइवेट पार्टी में एक लड़की ने शराब के नशे में थप्पड़ मारा दिया था। खबरों के अनुसार अमीर बिल्डर की बेटी ने सुष्मिता सेन, सोहेल खान और अन्य गेस्ट को भी गालियां दी थीं।

विज्ञापन
These Stars Have Been Attacked Openly Nisha Upadhyay Sanjay Leela Bhansali Salman Khan Mallika Sherawat
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
आदित्य नारायण
सिंगर उदित नरायण के बेटे आदित्य नारायण कई शोज होस्ट करते हैं। हसमुख स्वभाव के आदित्य नारायण विवादों से भी दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन एक बार उनके साथ भी मारपीट हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य नारायण की बात से नाराज एक लड़की ने एक पब में सभी के बीच में उन्हें थप्पड़ मार दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed