बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई दिलचस्प वाक्या सामने आता है, जो सितारों को हेडलाइंस का हिस्सा बना देता है। आप सबने समंदर में रहते हुए मगर से बैर ना लेने की कहावत तो बचपन से सुनी होगी। ऐसा ही कुछ मनोरंजन जगत में भी है। हिंदी सिनेमा में रहते हुए फिल्ममेकर्स और स्टार्स को आपस में बॉन्डिंग रखनी बेहद जरूरी होती है। अगर ऐसा करने में स्टार्स से चूक होती है तो उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ जाता है, लेकिन फिल्मी जगत में कई ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने इस कहावत से परे हटकर डायरेक्टर्स से पंगा लिया और उनके मनमुटाव की खबरों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। डायरेक्टर्स से पंगा लेने वाले सेलेब्स की लिस्ट में सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक शामिल हैं।
Bollywood Controversy: सलमान खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक, सितारे जिन्होंने ले लिया मशहूर फिल्ममेकर्स से पंगा
सलमान खान से लेकर कार्तिक आर्यन जैसे सितारे मशहूर फिल्ममेकर से पंगा ले चुके हैं। इनका विवाद आज भी काफी सुर्खियां बटोरता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात कर लेते हैं 90 के दशक के बेहतरीन डांसर और सुपरस्टार गोविंदा की। यूं तो 'चीची' अपनी मुस्कान से आज भी लोगों को दीवाना बना देते हैं। साथ ही अपने फ्रेंडली नेचर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका भी इंडस्ट्री के एक बड़े डायरेक्टर संग पंगा हो चुका है। गोविंदा और डेविड धवन एक समय पर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि, जब डेविड ने फिल्म 'चश्मे बद्दूर' में ऋषि कपूर को कास्ट किया तो एक्टर को यह बात नागवार गुजरी और उनकी डेविड से दुश्मनी हो गई।
आउटसाइडर होते हुए भी फिल्मी जगत में अपनी अलग पहचान बना पाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन इसे सच कार्तिक आर्यन ने किया है। इंडस्ट्री से कोई लिंक ना होने के बावजूद कार्तिक ने अपनी अलग पैठ जमाई है। यही कारण है कि आज उनके साथ बड़े-बड़े डायरेक्टर काम करना चाहते हैं। हालांकि, कार्तिक आर्यन का मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर से विवाद जगजाहिर है। दोनों के बीच फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर मनमुटाव शुरू हुआ, फिर क्या था करण ने तो जैसे अपनी ओर से कार्तिक को कास्ट किए जाने पर बैन ही लगा दिया।
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' के सेट से विक्की ने शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर, यूजर्स बोले- लेजेंड्स इन वन फ्रेम
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिंघम' अजय देवगन अब खुद भी बतौर निर्देशक मैदान में उतर चुके हैं। एक्टर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भोला' को डायरेक्ट किया था। एक्टिंग, निर्देशन और प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले अजय देवगन का फिल्म 'कैश' के दौरान डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से विवाद हुआ था, धीरे-धीरे ये मनमुटाव दुश्मनी में तब्दील हो गई जो आज तक बरकरार है।
Kichcha Sudeepa: किच्चा सुदीप की अगली फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, अभिनेता इस दिन रिलीज करेंगे मूवी का प्रोमो
हिंदी सिनेमा को 'गदर' जैसी शानदार फिल्म देने वाले सनी देओल जल्द ही 'गदर 2' के साथ पर्दे पर वापस छाने को तैयार हैं। इस फिल्म का इंतजार एक्टर का हर एक फैन बेसब्री से कर रहा है। हालांकि, डायेरक्टर से पंगा लेने के मामले में 'तारा' भी पीछे नहीं रहे हैं। सनी ने मूवी 'अजय' के दौरान डायरेक्टर सुनील दर्शन से पंगा ले लिया था। इसी को लेकर एक इंटरव्यू में सुनील ने यह तक कह दिया था कि सनी के अंदर काफी 'अकड़' है।
Salman khan: सलमान खान ने 'पठान' की सफलता का श्रेय लेने से किया इनकार, कहा- शाहरुख से कोई नहीं छीन सकता यह हक