बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में सेलेब्स की निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट सामने आ ही जाते हैं। फिर चाहे वह उनकी शादी से संबंधित कोई जानकारी हो या उनके अफेयर के चर्चे हो। सोशल मीडिया ने हर किसी की जिंदगी को खुली किताब बना दिया है। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तलाकशुदा एक्ट्रेस से प्यार किया। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन नामों पर।
Actors: तलाकशुदा हसीनाओं पर दिल हार बैठे ये सितारे, लिस्ट में अर्जुन कपूर से लेकर अनुपम खेर तक हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने फिल्मी करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अर्जुन मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि, पिछले कई दिनों से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों ने जोर पकड़ा था, लेकिन अभिनेता ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया था। आपको बता दें कि मलाइका तलाकशुदा हैं और एक बच्चे की मां हैं।
Sanjay Mishra: संजय मिश्रा अब लेकर आए 'गुठली लड्डू', शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ता एक स्कूल प्रिसिंपल
शोएब इब्राहिम
टीवी के लोकप्रिय अभिनेता शोएब इब्राहिम अपने अभिनय के अलावा अपने यूट्यूब वीडियोज को लेकर भी जाने जाते हैं। शोएब ने दीपिका कक्कड़ से शादी की है, जो पहले से ही तलाकशुदी थीं। हालांकि, दोनों एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हाल ही में, दोनों एक बेटे को माता-पिता भी बने हैं। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करती है।
Sanjay Mishra: संजय मिश्रा अब लेकर आए 'गुठली लड्डू', शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ता एक स्कूल प्रिसिंपल
सत्यदीप मिश्रा
बॉलीवुड अभिनेता सत्यदीप मिश्रा अपने कुशल अभिनय को लेकर फैंस के बीच में काफी लोकप्रिय रहते हैं। सत्यदीप सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं। हालांकि, अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सत्यदीप नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता से शादी की है, जो तलाकशुदा थीं। हालांकि, अभिनेता की भी यह दूसरी शादी थी।
Charandas Chor: हबीब तनवीर के मास्टरपीस नाटक 'चरणदास चोर' पर बनेगी फिल्म, सुनील वाधवा को मिली जिम्मेदारी
अनुपम खेर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर पर आधारित फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने फिल्म से अपना एक लुक भी शेयर किया था। फैंस अभिनेता के इस लुक को देखकर काफी उत्साहित हो गए थे। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने तलाकशुदा अभिनेत्री किरण खेर से शादी रचाई है।