टेलीविजन पर इन दिनों छोटी उम्र की एक्ट्रेस तहलका मचाए हुए हैं। लोग न सिर्फ इनकी अदाकारी को पसंद करते हैं बल्कि इनके स्टाइल के भी दीवाने हैं। छोटी सी उम्र में ही इनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े टीवी स्टार से कम नहीं है। फीस के मामले में भी ये किसी बड़े सेलिब्रिटी से पीछे नहीं हैं। चलिए आपको बताते हैं कि टीवी की ये यंग स्टार्स अपने शो के लिए कितना चार्ज करती हैं।
दिग्गज एक्ट्रेसेज से कई गुना ज्यादा फीस लेती हैं कम उम्र की ये अभिनेत्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवनीत कौर
सब टीवी के शो 'अलादीन' से फेमस हुईं अवनीत कौर की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। इंस्टाग्राम पर ही उनके 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं इस बात से उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। अवनीत अभी सिर्फ 17 साल की हैं लेकिन वो एक दिन की शूटिंग के करीब 30 हजार रुपए चार्ज करती हैं।
जन्नत जुबैर टेलीविजन पर तेजी से उभरती हुईं कलाकार हैं। जन्नत ने बहुत ही छोटी उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था। सीरियल 'तू आशिकी' में वह लीड रोल में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्नत एक एपिसोड के लिए 40 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं।
अदिति भाटिया
'ये हैं मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाकर फेमस हुईं अदिति भाटिया भी टेलीविजन के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। अदिति बचपन में बॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं। अदिति की उम्र 19 साल है और वह प्रति एपिसोड 50 हजार की फीस लेती हैं।
रीम शेख
'तुझसे है राब्ता' में लीड रोल निभाने वाली रीम शेख की उम्र महज 15 साल की हैं। रीम सीरियल के साथ-साथ पढ़ाई को लेकर भी काफी सीरियस हैं। अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रीम एक ऐपिसोड के लिए करीब 25 हजार रुपए लेती हैं।