सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

TV Shows on OTT: शक्तिमान से लेकर शाका लाया बूम बूम तक ओटीटी पर मौजूद हैं ये पुराने टीवी शोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
These TV Shows Available on OTT Platform Shaktiman to Shaka Laka Boom Boom including  raja rancho
शक्तिमान, शाका लाका बूम बूम - फोटो : social media

आज के समय में सबके हाथों में मोबाइल है और उसमें ओटीटी प्लेटफार्म। जिस पर कभी भी कहीं भी आराम से अपनी मन-पसंद का कंटेंट देखा जा सकता है, लेकिन 90 के दशक में लोग सीरियल्स आते ही सारा काम छोड़कर टीवी देखने लगते थे। उस समय में कई लोकप्रिय टीवी शो प्रसारित हुए जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। उस समय में शो शक्तिमान तो इतना पॉपुलर हुआ था कि अब इस पर फिल्म बनाने को लेकर भी बात चल रही है, यानी बच्चों का सुपरहीरो पर्दे पर एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाला है। फिलहाल आपको बता दें कि शक्तिमान से लेकर शाका लाका बूम-बू और राजा रेंचो जैसे कई टीवी शोज आप ओटीटी प्लेटफार्म पर आराम से किसी भी समय देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वो शो।

Trending Videos
These TV Shows Available on OTT Platform Shaktiman to Shaka Laka Boom Boom including  raja rancho
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

शक्तिमान
सबसे पहले बात करते हैं टीवी शो शक्तिमान की, जो आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पर बन रही फिल्म हिट होगी या नहीं ये वक्त ही बताएगा लेकिन अगर आप भी शक्तिमान सीरियल के दीवाने हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Shows Available on OTT Platform Shaktiman to Shaka Laka Boom Boom including  raja rancho
शाका लाका बूम बूम सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

शाका लाका बूम बूम
डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले जादुई शो शाका लाका बूम बूम खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसे बाद में स्टार प्लस पर भी प्रसारित किया गया। शो की कहानी संजू नाम के बच्चे पर थी, जिसके पास एक ऐसी जादुई पेंसिल थी, जिससे कुछ भी बनाने से वो चीज असली हो जाती थी। आज भी बच्चों को इस सीरियल में दिखाए गए पेंसिल का डिजाइन बहुत पसंद है। इस शो को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

These TV Shows Available on OTT Platform Shaktiman to Shaka Laka Boom Boom including  raja rancho
राजा रेंचो - फोटो : social media

राजा रेंचो
इस टीवी शो की कहानी एक डिटेक्टिव पर आधारित थी। इसमें सबसे दिलचस्प बात ये दिखाई गई थी, कि एक बंदर मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में मदद करता था। लोगों को इंसान और बंदर की ये जोड़ी काफी पसंद आई थी। फिलहाल अब इस शो को अमेजन प्राइम और वूट सेलेक्ट ऐप पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
These TV Shows Available on OTT Platform Shaktiman to Shaka Laka Boom Boom including  raja rancho
महाभारत - फोटो : Mahabharat
पुराना महाभारत सीरियल

महाभारत पर सीरियल से लेकर फिल्में तक हमेशा बनाई जाती रही हैं। इन्हीं में से एक बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित शो महाभारत 1988 के समय में टेलीकास्ट किया गया था। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस शो को आप ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed