किसी भी फिल्म में नायक और खलनायक के बीच हमेशा जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलती है। विलेन की अंतर्निहित और निर्भीक दुर्भावनापूर्ण प्रकृति हमें हीरो के गुणों का जश्न मनाने पर मजबूर करती है, लेकिन बहुत से ऐसे भी खलनायक होते हैं जो अभिनय और किरदारों की गहराई की वजह से दूसरे विलेन पर भारी पड़ते हैं और उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाता है। यह बहुत ही दुर्लभ घटना है कि फिल्म का बुरा आदमी काफी लंबे समय तक हमारे दिमाग में जगह बना लेता है। कई भारतीय फिल्मों में ऐसा देखा जा चुका है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी आगामी फिल्मों के विलेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लीड एक्टर पर भारी पड़ सकते हैं।
Villains of 2024: हीरो पर इस साल भारी पड़ सकते हैं ये खूंखार विलेन, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी देओल के लिए साल 2023 काफी अच्छा बीता। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म एनिमल से अभिनेता की फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा देखने को मिला। फिल्म में उनके नेगेटिव किरदार को काफी ज्यादा सराहना मिली। बॉबी जल्द ही सूर्या अभिनीत फिल्म कांगुआ में नजर आने वाले हैं। सिवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वे विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वे एनिमल जैसी अदाकारी इस फिल्म में दिखाएंगे।
बॉलीवुड में उम्दा कलाकारों में सैफ अली खान की भी गिनती होती है। अब तक वे कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को चौंका चुके हैं। हीरो के अलावा विलेन के रोल में भी छोटे नवाब काफी पसंद किए जाते हैं। ओंकारा से लेकर तान्हाजी द अनसंग वॉरियर तक में वे अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे। वे जल्द ही एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे एक बार फिर से नेगेटिव रोल में हैं। फैंस उनसे एक और शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद जता रहे हैं।
फहद फासिल उन कलाकारों में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग साउथ से लेकर नॉर्थ तक में देखी जाती है। फिल्म पुष्पा द राइज की वजह से वे देश के हर कोने में मशहूर हो चुके हैं। इस फिल्म के बाद वे जल्द ही पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
नितेश तिवारी को दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों के निर्देशक के रूप में जाना जाता है। वे जल्द ही रामायण बनाने वाले हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में रॉकिंग स्टार यश रावण के किरदार में दिखेंगे। अभिनेता को विलेन के रूप में देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Salaar: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी सलार, इस प्लेटफॉर्म ने किया एलान