{"_id":"58a7e69d4f1c1bb901d842b1","slug":"this-actress-banned-from-carrying-phone-and-watch-on-the-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म के सेट पर इस हीरोइन पर लगा अजीबोगरीब बैन, जानिए क्यों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म के सेट पर इस हीरोइन पर लगा अजीबोगरीब बैन, जानिए क्यों
Sat, 18 Feb 2017 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जो इन दिनों फिल्म 'हसीना' में काम कर रही हैं, उन पर फिल्म के सेट पर अपना कोई भी फोन या घड़ी ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। चौंक गए ना ? लेकिन ये सच है। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया ने सेट पर श्रद्दा को कोई भी फोन या घड़ी लाने पर बैन लगा दिया है।
2 of 5
सिर्फ श्रद्दा ही नहीं फिल्म के बाकी एक्टरों को भी सेट पर घड़ी पहनकर आने और फोन लाने से मना कर दिया गया है। दरअसल, फिल्म में श्रद्धा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का रोल निभा रही हैं और इस फिल्म को बनाने के लिए 70, 80 और 90 के दशक का सेट डिजाइन किया गया है।
3 of 5
उस दौर की वास्तविकता को बनाए रखने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। बेशक इस कदम के चलते एक्टरों को दिक्कत हो सकती है लेकिन फिल्म की टीम के पास और कोई चारा भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कहा जा रहा है कि जो भी एक्टर घड़ी पहनकर या फोन लेकर आता है तो उसे उतरवाकर उनकी गाड़ी में ही रखवा दिया जाता है और खुद श्रद्दा भी ऐसा ही कर रही हैं। जानकारों की मानें तो शुरुआत में श्रद्दा को इसमें काफी परेशानी हुई लेकिन धीरे-धीरे वो इसके अनुरूप ढल गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म में हसीना पारकर के अपने किरदार के लिए श्रद्दा जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। आमतौर पर अपनी हर फिल्म में स्लिम और ट्रिम अवतार में नजर आने वाली श्रद्दा ने इस फिल्म के लिए खूब वजन बढ़ाया है। फिल्म के पोस्टर में तो वो हूबहू हसीना पारकर जैसी ही लग रही हैं। लेकिन देखते हैं कि हसीना के किरदार को फिल्मी परदे पर जीवंत कर पाती हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।