फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली ही फिल्म से मिला था बेस्ट एक्टर का अवार्ड, मोटापे के चलते खूब उड़ा मजाक

Wed, 08 Feb 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
This hero became a star overnight and now he looks shocking
- फोटो : self
90 के दशक में कई ऐसे एक्टर हुए जिन्होंने अपना ड्रीम डेब्यू किया और जबरदस्त ख्याति पाई। लेकिन बाद में उनमें से जहां कुछ गुमनामी के अंधेरे में खो गए तो वहीं कुछ की जिंदगी इस कदर फटेहाल हो गई कि फिल्में मिलना तक बंद हो गईं। ऐसे ही एक हीरो रहे फरदीन खान। जी हां, वही फरदीन खान जिन्होंने 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से सुपरहिट डेब्यू किया था।
This hero became a star overnight and now he looks shocking
पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद तो जैसे फरदीन की निकल पड़ी और 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी हिट फिल्में दीं।
This hero became a star overnight and now he looks shocking
लेकिन आज फरदीन खान की हालत कुछ ऐसी हो गई है फिल्में मिलना तो दूर कोई भी उन्हें देखकर पहचान नहीं पाएगा। चाहें फिल्में हिट रही हों या फिर फ्लॉप, फरदीन खान ने जैसे-तैसे 2010 तक फिल्मों पर अपनी पकड़ बनाए रखी, लेकिन बाद में ड्रग्स रखने के आरोप में पकड़े जाने के बाद उनका करियर तो जैसे दांव पर ही लग गया।

एक वक्त आया जब उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
This hero became a star overnight and now he looks shocking
चकाचौंध से दूर रहने के बाद फरदीन की हालत कुछ ही दिनों में काफी खराब हो गई। वो इस कदर मोटे हो गए कि बुढ़ापा साफ झलकने लगा। उनके इस मोटापे का सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मजाक भी उड़ाया। किसी ने उन्हें रसगुल्ला कहा तो किसी ने उनकी तुलना बप्पी लाहिरी से कर दी, लेकिन फरदीन खान ने उस मजाक को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
 
विज्ञापन
This hero became a star overnight and now he looks shocking
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
हाल ही में फरदीन को प्रीति जिंटा की बर्थडे पार्टी में देखा गया और उसमें भी वो काफी अलग अवतार में नजर आए। उनका वजन पहले से काफी बढ़ा हुआ था और सफेद बाल दाढ़ी से बाहर झांक रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed