{"_id":"5a16c0814f1c1b59678bda32","slug":"this-is-how-nagma-reacts-on-being-the-inspiration-of-raai-laxmis-julie-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉट सीन्स से भरपूर 'जूली-2' की कहानी 90's की बोल्ड एक्ट्रेस नगमा से प्रेरित! सुनते ही दिया ऐसा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉट सीन्स से भरपूर 'जूली-2' की कहानी 90's की बोल्ड एक्ट्रेस नगमा से प्रेरित! सुनते ही दिया ऐसा बयान
Fri, 24 Nov 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक्ट्रेस राय लक्ष्मी की फिल्म 'जूली 2' शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले अफवाहों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि फिल्म की कहानी साल 1990 और 2000 के दशक की मशहूर ग्लैमरस एक्ट्रेस नगमा पर आधारित है। 'जूली-2' अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से चर्चा में बनी हुई है।
2 of 5
लक्ष्मी की हॉट बॉलीवुड डेब्यू के अलावा नगमा की चर्चा भी फिल्म को जमकर पब्लिसिटी दिलवा रही है। दरअसल इस बारे में फिल्म के मेकर पहलाज निहलानी ने बताया कि कानूनी परेशानी से बचाने के लिए नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। संकेत दिया गया कि यह अभिनेत्री हिंदी फिल्मों के खान सुपरस्टार्स में से किसी एक के साथ करियर की शुरुआत चाहती थीं, लेकिन दक्षिण में तमिल-तेलुगू सिनेमा में अपना करियर बनाया। हालांकि, वह भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम बन गईं।
3 of 5
इस बारे में 'जूली-2' की लीड एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने कहा, 'मैं अपने किरदार और अभिनेत्री के बीच समानता होने की बात से इनकार नहीं कर रही। दोनों में समानताएं हैं। मुझे नहीं पता कि यह जानबूझकर है या सिर्फ एक संयोग है'। हालांकि, निहलानी ने कहा, 'एक बार शुक्रवार को फिल्म रिलीज हो जाएगी, तो सभी को स्पष्ट हो जाएगा कि राज लक्ष्मी असल जिंदगी की किस अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नगमा अपने जमाने की मशहूर साउथ एक्ट्रेस थी। बाद में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख अख्तियार ले लिया। नगमा का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से भी जुड़ा। पॉलिटिक्स में हाथ आजमा चुकी इस बोल्ड एक्ट्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर मेरठ से किस्मत भी आजमाया था।
विज्ञापन
5 of 5
'जूली-2' नेहा धूपिया की 2004 में आई जूली की सीक्वेल है। दीपक शिवदसानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का एक लवमेकिंग सीन लीक हो चुका है। स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस की कहानी पर आधारित इस फिल्म के हॉट सीन्स पर लोगों ने काफी आपत्ति जताई थी। मगर सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के फिल्म रिलीज की इजाजत दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।