फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले आमिर करते हैं कुछ ऐसा, किरण घबरा जाती हैं

Fri, 25 Nov 2016 09:20 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
This is what Aamir Khan does before his every film's release
आमिर खान की पहचान एक ऐसे परफेक्शनिस्ट की है जो अपनी फिल्म और किरदारों को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और उन्हें परफेक्ट बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले एक ऐसा काम करते हैं जिनका आगे जाकर उनकी सेहत पर असर पड़ेगा।

अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले आमिर करते हैं ये गंदा काम

This is what Aamir Khan does before his every film's release
अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। दरअसल आमिर में एक बुरी लत है और वो है सिगरेट पीने की।

ये तो सभी जानते हैं कि आमिर ने इस साल जनवरी में सिगरेट पीना छोड़ दिया था और खुद उन्होंने इसका खुलासा भी किया था। लेकिन उनमें ये खराब आदत है कि जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होने की कगार पर होती है तो स्मोकिंग करना शुरु कर देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आजकल देखने को मिल रहा है।

अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले आमिर करते हैं ये गंदा काम

This is what Aamir Khan does before his every film's release
आमिर की फिल्म 'दंगल' जल्द ही रिलीज होने वाली है और उससे पहले ही उन्होंने फिर से स्मोकिंग करनी शुरु कर दी है क्योंकि आमिर नर्वस हैं। जानकारों की मानें तो आमिर अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले ऐसा करते हैं। वो रिलीज से पहले ही इतना डर जाते हैं और नर्वस हो जाते हैं कि उसको दूर करने के लिए वो सिगरेट पीना शुरु कर देते हैं। और उनकी सिगरेट पीने की ये लत इस कदर है कि वो चेन स्मोकर बन जाते हैं और एक ही दिन में कई कई सिगरेट पी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले आमिर करते हैं ये गंदा काम

This is what Aamir Khan does before his every film's release
आमिर ने अपनी पिछली हर फिल्म के दौरान ऐसा किया है। अब इससे आमिर का डर कम होता है या नहीं लेकिन उनके बारे में ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है, खासकर तब जब समय समय पर उन्होंने सोशल मुद्दों पर अपनी भागेदारी पेश की है और लोगों के लिए उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन

अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले आमिर करते हैं ये गंदा काम

This is what Aamir Khan does before his every film's release
अब 'दंगल' को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये तो पता नहीं पर लग रहा है कि इस फिल्म के चक्कर में आमिर के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने वाला है। एक तरफ जहां फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय करने के चक्कर में उन्हें अपना वजन बढाना और फिर घटाना पड़ा वहीं दूसरी ओर इस फिल्म ने उनकी नींदें उड़ा दी हैं जिसकी वजह से उन्हें स्मोकिंग का सहारा लेना पड़ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed