{"_id":"5b3a21b74f1c1bfa6e8baf9c","slug":"this-is-why-deepika-padukone-wants-to-sign-as-much-films-before-getting-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका को हो रहा गलती का अहसास, रणवीर से शादी करने से पहले कर रही हैं यह काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका को हो रहा गलती का अहसास, रणवीर से शादी करने से पहले कर रही हैं यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल जनवरी-फरवरी में इरफान खान की बीमारी से विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सपना दीदी' के अचानक बंद होने के बाद दीपिका परेशान हैं क्योंकि एकदम से उनके करियर में ठहराव आ गया। उनके पास कोई काम नहीं रहा। दीपिका संजय लीला भंसाली के साथ 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' करते हुए एक बार में एक फिल्म कर रही थीं।
2 of 5
deepika padukone
दूसरे फिल्म मेकरों को उन्होंने इंतजार करने को कह रखा था। अब अचानक पैदा हुए काम के अभाव के बाद दीपिका को गलती का अहसास हो रहा है। दीपिका के करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्हें लग रहा है कि एक साथ दो या तीन फिल्में साइन करके रखनी थीं ताकि एकाध के बंद होने पर दूसरी का काम शुरू रहता।
3 of 5
Deepika Padukone
दीपिका 'पद्मावत' के बाद बड़े प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं। इस साल रणवीर सिंह के साथ उनकी शादी की चर्चाएं हैं और दीपिका को लग रहा है कि सात फेरे लेने से पहले जितनी हो सकें, बड़ी फिल्में साइन कर ली जाएं ताकि शादी के बाद भी निरंतर काम जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
सूत्रों के अनुसार इन दिनों दीपिका लगातार स्क्रिप्ट्स सुन रही हैं। वह अब एक बार में एक फिल्म करने जैसी गलती नहीं दोहराना चाहतीं। सूत्रों के अनुसार दीपिका ने अपने प्रभादेवी वाले घर पर निर्देशकों को बुलाना शुरू किया है, जहां वह उनसे स्टोरी आइडियाज पर विचार-विमर्श कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका अपनी पूरी टीम के साथ बैठ कर पटकथाएं सुन-समझ रही हैं। दीपिका की आदत है कि वह किसी स्क्रिप्ट पर अकेले फैसला नहीं लेतीं बल्कि उस पर कुछ और लोगों की राय लेती हैं। तभी अंतिम फैसला करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika
कुछ अलग करने का इरादा
बड़ी और मसाला फिल्मों के बीच दीपिका अब कुछ अलग ढंग की फिल्में भी करना चाहती हैं। खबर है कि पिछले दिनों उन्होंने फिल्म 'मसान' के निर्देशक नीरज घेवन से कुछ मुलाकातें की हैं। दोनों एक प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहे हैं। घेवन द्वारा सुनाए एक ड्रामा में दीपिका रुचि ले रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।