{"_id":"5b3a1eec4f1c1bc2378b6fa2","slug":"uday-chopra-was-scared-to-see-film-maker-farah-khan-on-hid-bed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उस रात अपने बिस्तर में इस महिला डायरेक्टर को देख घबरा गए थे उदय चोपड़ा,ट्विटर पर बयां की पूरी घटना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उस रात अपने बिस्तर में इस महिला डायरेक्टर को देख घबरा गए थे उदय चोपड़ा,ट्विटर पर बयां की पूरी घटना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
uday chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात में कोई दो राय नहीं कि बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा का ट्विटर टाइमलाइन उनकी फिल्मों से भी ज्यादा दिलचस्प है। इस बात को साबित करता है उनका ताजा पोस्ट जिसमें उन्होंने बताया कि एक रात जब वह अपने कमरे में गए तो बिस्तर पर एक महिला को देख घबरा गए थे। वह महिला कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्ममेकर फराह खान थीं।
uday chopra
उदय चोपड़ा ने बताया कि दिवाली की एक रात उन्हें बहुत नींद आ रही थी। वह सोने के लिए अपने कमरे में जैसे ही दाखिल हुए, अपने बेड पर महिला को सोता देख घबरा गए। वह फौरन डरकर परिवार वालों के पास गए और पूरी बात बताई। तब उन्हें पता चला कि जो महिला उनके कमरे में सो रही है। वह कोरियोग्राफर फराह खान है।
The first time I encountered @TheFarahKhan was at a Diwali party. I was sleepy and wanted to go to bed and when I went to my room she was sleeping there. I ran downstairs and said there’s a girl in my bed and everyone said ya that’s Farah. Love u farah even though u stole my bed!
— Uday Chopra (@udaychopra) July 1, 2018
Farah Khan and Shahrukh Khan
उदय चोपड़ा के ट्वीट का जवाब देते हुए फराह खान ने कहा कि उनके बेड पर वह नहीं बल्कि एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि थीं। फराह ने कहा कि वह आदित्य चोपड़ा के कमरे में सोने गई थीं।
Udayyyyy.. that was Meenakshi sheshadri😂i went to sleep in Adi’s room.. n i Lov u too.. ♥️ https://t.co/DgJvwDrD4C
— Farah Khan (@TheFarahKhan) July 1, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
farah khan
इस पर उदय ने फौरन जवाब दिया कि उन दिनों उनका और बड़े भाई आदितय चोपड़ा का कमरा एक ही था। उन्होंने कहा कि बचपन में दोनों भाई एक ही कमरे में रहते थे।
Ya it was Adi’s bed but Adi and I were in one room. We were kids didn’t have separate rooms back then
— Uday Chopra (@udaychopra) July 1, 2018
विज्ञापन
Farah Khan
फराह खान इतने पर भी कहां शांत होने वाली थीं। उन्होंने वार्तालाप को आगे बढ़ाते हुए लिखा, ' ओह! तब मुझे मालूम नहीं कि तुम्हें सबसे ज्यादा किसने डराया मैंने या मीनाक्षी ने।'
Ohhhhh then I don’t know who scared u more.. me or Meenakshi?😂Dont answer pls https://t.co/FwRYosnX8r
— Farah Khan (@TheFarahKhan) July 1, 2018