{"_id":"5abb936a4f1c1bdb298b457e","slug":"this-is-why-sonu-ke-titu-ki-sweety-actress-ishita-sharma-was-not-part-of-the-film-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सोनू के टीटू की स्वीटी' के प्रमोशन से क्यों दूर थीं इशिता शर्मा, एक्ट्रेस ने अब जाकर किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सोनू के टीटू की स्वीटी' के प्रमोशन से क्यों दूर थीं इशिता शर्मा, एक्ट्रेस ने अब जाकर किया खुलासा
Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ishita Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है। अब जाकर फिल्म की एक्ट्रेस इशिता राज शर्मा ने अपने रोल को लेकर बड़ी बात कही है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें फिल्म ऑफर की गई थी तब बताया गया था कि उनका रोल फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सलमान खान के रोल जैसा ही होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जान बूझकर फिल्म के पोस्टर और प्रमोशन से दूर रखा गया।
2 of 5
Ishita Sharma
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में इशिता शर्मा ने 'पीहू' का किरदार निभाया था जिससे टीटू ने ब्रेकअप कर लिया था। फिल्म में उनके रोल को ना तो कैमियो कह सकते हैं ना ही वह गेस्ट अपीयरेंस। मगर ना तो उनका जिक्र फिल्म के पोस्टर पर था, ना ही वह फिल्म के बाकी तीन एक्टर्स के साथ प्रमोशन में शामिल हुईं।
3 of 5
Ishita Sharma
एक्ट्रेस ने कहा, 'लव सर मुझे सरप्राइज के तौर पर पेश करना चाहते थे। वह चाहते थे कि लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाएं कि आगे क्या होगा। वह लोगों से 'वाऊ' रिएक्शन चाहते थे, इसलिए उन्होंने मुझे प्रमोशन से दूर रखा।' एक्ट्रेस ने बताया कि उनके किरदार को लोगों से वैसे ही रिस्पॉन्स मिला जैसा वह चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ishita Sharma
फिल्म में अपने किरदार पर इशिता ने बताया कि लव रंजन ने उनसे कहा था, 'मैं जो फिल्म बना रहा हूं, उस फिल्म में तुम 'कुछ कुछ होता है' कि सलमान खान होगी।' एक्ट्रेस ने बताया कि करण जौहर की इस फिल्म में सलमान खान के किरदार को रिकॉल करने में उन्हें दो मिनट लगे और पांच मिनट के अंदर उन्होंने ऑफर एक्सेप्ट कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Ishita Sharma
इशिता शर्मा ने कहा, 'हालांकि फिल्म में मेरा किरदार सलमान खान के रोल जैसा नहीं था, मगर निर्देशक ने लेंथ और अहमियत के लिहाज से मेरे कैरेक्टर को वैसी ही ट्रीटमेंट दी। एक्ट्रेस ने कहा, 'उन्होंने (लव रंजन) मुझे बताया कि मैं फिल्म की शुरुआत में दिखूंगी फिर इंटरवल के बाद दोबारा मेरी एंट्री होगी और दर्शक सरप्राइज हो जाएंगे। उन्होंने मुझे बताया कि मेरी एंट्री के लिए फिल्म में एक ग्रैंड सॉन्ग भी होगा और मैं प्री-क्लाइमैक्स में भी रहूंगी।' एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार कहानी के लिए बहुत अहम था, इसी वजह से वह अपने रोल को लेकर उत्साहित थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।