सब्सक्राइब करें

Thor 4 Day 4 BO Collection: वीकएंड पर बेस्ट कमाई वाली पांचवी फिल्म बनी ‘थॉर 4’, टॉप 5 की यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Jul 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Thor Love And Thunder Box Office Collection Day 4 Day All Language becomes 5th highest first weekend Hollywood grosser
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 29वीं कड़ी के रूप में रिलीज हुई मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में ही 60 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले सप्ताहांत में हुई कमाई के मामले में अब ये फिल्म पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इस स्थान पर अब तक कायम रही डिज्नी की एनीमेशन फिल्म ‘द लॉयन किंग’ टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गई है। फिल्म ने सिर्फ हिंदी में पहले चार दिनों मे करीब 18 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Thor Love And Thunder Box Office Collection Day 4 Day All Language becomes 5th highest first weekend Hollywood grosser
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले वीकएंड का कमाल
अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज हुई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने पहले ही दिन 18.60 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन गिरकर हालांकि 11.55 करोड़ रुपये पर आ गया था लेकिन शनिवार को फिल्म ने 36 फीसदी की बढ़त के साथ शानदार वापसी की और इस दिन 16.70 करोड़ रुपये कमाए। रविवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 18 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की पहले चार दिन की कमाई के 60 करोड़ रुपये से ऊपर निकल जाने के साथ ही ये फिल्म अब देश में अब तक रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों में पहले सप्ताहांत पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है।

Thor Love And Thunder Box Office Collection Day 4 Day All Language becomes 5th highest first weekend Hollywood grosser
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार को भी दमदार कलेक्शन
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की रविवार की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 18 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों मे पहले वीकएंड की कमाई की लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराने में सफल रही। इस स्थान पर अभी तक डिज्नी की फिल्म ‘द लॉयन किंग’ थी जिसने साल 2019 में रिलीज के समय पहले वीकएंड में 54.75 करोड़ रुपये की कमाई की। कमाई का ये आंकड़ा फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने रविवार को आसानी से पार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Love And Thunder Box Office Collection Day 4 Day All Language becomes 5th highest first weekend Hollywood grosser
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले वीकएंड की टॉप 5 फिल्में
भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले वीकएंड की कमाई के हिसाब से टॉप 5 फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
 
फिल्म  पहले वीकएंड की कमाई
(करोड़ रुपये में)
एवेंजर्स एंडगेम (2019) 157.20
स्पाइडरमैन नो वे होम (2021) 108.37
एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018) 94.30
डॉ. स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022) 79.50
थॉर: लव एंड थंडर (2022)

अनंतिम आंकड़े
63.85

यहां पढ़िए फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ का रिव्यू
विज्ञापन
Thor Love And Thunder Box Office Collection Day 4 Day All Language becomes 5th highest first weekend Hollywood grosser
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में एमसीयू के जबर्दस्त फैंस
भारत में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के प्रशंसकों की संख्या इसकी साल 2008 में रिलीज हुई पहली ‘आयरमैन’ के बाद से लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस सीरीज की 28 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ इस कड़ी की 29वीं फिल्म है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ये कहानियां फिल्म दर फिल्म आगे बढ़ती रही हैं। इनके सोलो सुपरहीरो पहले अपनी अपनी कहानी को अपने अपने यूनिवर्स में आगे बढ़ाते रहे हैं। फिर ये सारे सुपरहीरो ‘एवेंजर्स’ सीरीज की फिल्मों में एक साथ आकर दुनिया को खतरों से बचाते रहे। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम’ के बाद से ये सीरीज फेज 4 में पहुंच चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed