फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thor 4 Day 1: बंपर ओपनिंग के साथ रिलीज को तैयार ‘थॉर लव एंड थंडर’, एडवांस बुकिंग में ही बटोर लिए इतने करोड़

Wed, 06 Jul 2022 01:35 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 06 Jul 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
Thor Love And Thunder Box Office Day 1 collection Predictions Advance Bookings Screen Counts Budget cast & Crew story
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 29वीं फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की गुरुवार 7 जुलाई को होने वाली रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से जारी है। फिल्म के टिकट रेट कुछ सिनेमाघरों में 1800 रुपये तक पहुंच चुके हैं। कई शहरों में फिल्म के शो गुरुवार के शो सुबह 6.30 बजे से तो कुछ चुनिंदा शहरों में पहला शो इससे भी पहले रात 12.15 बजे से शुरू हो जाएगा। मार्वल स्टूडियोज की ये फिल्म भारत में ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मैडनेस ऑफ मल्टीवर्स’ की सफलता को कायम रखने की उम्मीद बनाए हुए हैं, एमसीयू की इस पिछली फिल्म ने देश में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।



Thor Love And Thunder: रात सवा 12 बजे शुरू होगा पहला शो, 96 घंटे लगातार चलेगी मार्वल की फिल्म थॉर- लव एंड थंडर

Thor Love And Thunder Box Office Day 1 collection Predictions Advance Bookings Screen Counts Budget cast & Crew story
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में एमसीयू के जबरदस्त फैंस
भारत में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के प्रशंसकों की संख्या इसकी साल 2008 में रिलीज हुई पहली ‘आयरमैन’ के बाद से लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस सीरीज की 28 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ इस कड़ी की 29वीं फिल्म है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ये कहानियां फिल्म दर फिल्म आगे बढ़ती रही हैं। इनके सोलो सुपरहीरो पहले अपनी अपनी कहानी को अपने अपने यूनिवर्स में आगे बढ़ाते रहे हैं। फिर ये सारे सुपरहीरो ‘एवेंजर्स’ सीरीज की फिल्मों में एक साथ आकर दुनिया को खतरों से बचाते रहे। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम’ के बाद से ये सीरीज फेज 4 में पहुंच चुकी है और इस फेज की अब तक पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

Thor Love And Thunder: एमसीयू फैंस ने बॉलीवुड में तलाशी थॉर की सेना, देखिए गोर के किरदार के लिए कौन सबसे फिट

Thor Love And Thunder Box Office Day 1 collection Predictions Advance Bookings Screen Counts Budget cast & Crew story
‘थॉर: लव एंड थंडर’ की वॉल पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एडवांस बुकिंग में ही कमाए करोड़ों
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की एडवांस बुकिंग के मंगलवार की शाम तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक करीब नौ करोड़ रुपये सिर्फ एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा टिकटें अंग्रेजी संस्करण की करीब 6.50 करोड़ रुपये की बिकी हैं। इसके बाद फिल्म के हिंदी संस्करण की टिकटें करीब 2.25 करोड़ रुपये की बिक चुकी हैं। भारत में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने एमसीयू की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ रही है जिसने 2019 में 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तीनों फिल्में एमसीयू की हैं।

'थॉर- लव एंड थंडर' में सुपर विलेन का किरदार निभाने के लिए चुने गए क्रिश्चियन बेल, कुछ ऐसी होगी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Love And Thunder Box Office Day 1 collection Predictions Advance Bookings Screen Counts Budget cast & Crew story
‘थॉर: लव एंड थंडर’ की वॉल पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

1463 करोड़ रुपये में बनी फिल्म
जहां तक बात फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की है तो ये फिल्म करीब 185 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 1463 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसे थोर की सोलो हीरो फिल्मों में सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है और पहले दिन ये फिल्म देश के करीब 2800 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी। अभी तक के अनुमानों के मुताबिक फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ भारत में पहले दिन करीब 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। एमसीयू की पिछली ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मैडनेस ऑफ मल्टीवर्स’ की भारत में ओपनिंग 28.35 करोड़ रुपये की रही थी।

Thor Love And Thunder: ताकतवर महिला किरदारों ने बदल दी ‘थॉर’ की कहानी, चार सोलो फिल्मों वाला पहला सुपरहीरो

विज्ञापन
Thor Love And Thunder Box Office Day 1 collection Predictions Advance Bookings Screen Counts Budget cast & Crew story
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एमसीयू की धमाल कॉमेडी फिल्म
जानकार बताते हैं कि निर्देशक टाइका वाइटीटी ने थॉर के किरदार को जैसे पिछली फिल्म ‘थॉर रैगनारॉक’ में एक अलग स्तर तक पहुंचाया था उसी तरह इस बार भी फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ में थॉर के किरदार के साथ उन्होंने कुछ चुनिंदा प्रयोग किए हैं। इस फिल्म के साथ ही थॉर इकलौता ऐसा एमसीयू किरदार बन जाएगा जिसकी चार सोलो फिल्में रिलीज हुई हैं। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ में महिला किरदारों की भी बढ़ोतरी हो रही है। दर्शक इस बार माइटी थॉर को देखने के लिए काफी लालायित भी दिख रहे हैं।

Thor Love And Thunder: इस बार कॉमेडी की डबल डोज के साथ आएगा थॉर, कोर्ग के साथ शूटिंग से नताली के बच्चे खुश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed